New Ad

अयोध्या पहुंची अभिनेत्री कंगना रनौत ने किया रामलला का दर्शन पूजन

0

अयोध्या : मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी नई फिल्म तेजस की सफलता के लिए भगवान राम का आशीर्वाद लेने गुरुवार को अयोध्या पहुंची। गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे राम जन्मभूमि परिसर के वीआईपी गेट नंबर 11 से मंदिर के अंदर दाखिल हुई। जहां पर उन्होंने भगवान राम लला का दर्शन पूजन किया। मंदिर में राम लला का दर्शन पूजन करते समय अभिनेत्री कंगना रनौत को मंदिर के पुजारी ने रामनामा भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया

दर्शन पूजन करने की बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने निर्माणाधीन भगवान राम के मंदिर को भी देखा और तस्वीरें खींची। करीब 10 मिनट तक कंगना रनौत भगवान रामलला को निहारती रही। इसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुई। मीडिया से बात करने के बाद उन्होंने जय श्री राम का उद्घोष भी किया कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि आज मैं अयोध्या आई हूं। भगवान का भव्य राम मंदिर बन रहा है जो की ऐतिहासिक है

उन्होंने कहा जिस प्रकार से ईसाई समुदाय के लिए वेटिकन सिटी बेहद पवित्र है उसी प्रकार से भारतीय ही नहीं संपूर्ण विश्व के हिंदुओं के लिए अयोध्या है। रामलला की नगरी अयोध्या का समुचित समग्र विकास हो रहा है यह काफ़ी सुखद है। अभिनेत्री कंगना ने कहा कि अयोध्या नगरी पूरे विश्व के लोगों की सद्भावना आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनेगी

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि आज राम मंदिर और महाराज दशरथ जी का महल सीता रसोई सभी मंदिरों का सौंदर्रीकरण हो रहा है। यह सभी प्रमाण है कि भगवान राम का अयोध्या में जन्म हुआ। मंदिर निर्माण की प्रगति को देखने के बाद कंगना रनौत काफी खुश नज़र आईं। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को मैं धन्यवाद देती हूं

मोदी सरकार के प्रयास से मंदिर निर्माण का सपना साकार हो रहा है। आज भगवान राम लला के दर्शन करने के लिए आई हूँ। अपनी आने वाली फिल्म तेजस जो की वायु सेना पर आधारित है उसमें राम मन्दिर का भी महत्वपूर्ण स्थान है। अपनी फिल्म की सफलता के लिए भगवान राम से आशीर्वाद मांगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.