New Ad

एनसीआर को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड में प्रथम पुरस्कार की घोषणा

प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त होंगे ’रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक’ से सम्मानित

0

प्रयागराज। भारतीय रेल में राजभाषा हिन्दी का सर्वाधिक एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा उत्तर मध्य रेलवे को प्रथम पुरस्कार के रूप में रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्रदान करने की घोषणा की गई है।
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया है कि भारतीय रेल में राजभाषा हिंदी के सर्वाधिक प्रयोग-प्रसार के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर मध्य रेलवे को वर्ष 2011 और 2013 में द्वितीय पुरस्कार स्वरूप रेल मंत्री राजभाषा ट्राफी से तथा वर्ष 2017 में प्रथम पुरस्कार स्वरूप रेल मंत्री राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया किया जा चुका है। वर्ष 2021 में भारतीय रेल के सभी कारखानों में राजभाषा हिंदी का सर्वाधिक प्रयोग करने के लिए वैगन मरम्मत कारखाना, झांसी को आदर्श कारखाना के रूप में चुना गया और रेल मंत्री राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया गया। अभी हाल ही में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, प्रयागराज द्वारा भी उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय को चल वैजयंती के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवीन्द्र वर्मा को उनके द्वारा राजभाषा कार्यान्वयन और प्रयोग प्रसार के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य एवं योगदान के लिए ’रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक’ से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। रवीन्द्र वर्मा अपना सभी कार्य हिंदी में करते हैं तथा अन्य अधिकारियों को भी इसके लिए अभिप्रेरित करते हैं। महाप्रबंधक सतीश कुमार और मुख्य राजभाषा अधिकारी शशि कांत सिंह ने इन उपलब्धियों के लिए रवीन्द्र वर्मा सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.