New Ad

बाराबंकी: जिला अस्पताल में एक महिला ने दिया 5 बच्चों को जन्म

0

लखनऊ : जंहा एक तरफ पूरे देश में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। जिसकी वजह से लाखों लोगों ने अपनी जाने गंवा दी है। वहीं यूपी के बाराबंकी से अच्छी खबर सामने आई है जंहा सीएचसी सूरतगंज में एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है। नार्मल डिलीवरी के दौरान तीन लड़की और दो लड़के का जन्म हुआ है। जच्चा व बच्चा स्वस्थ है। जानकारी के मुताबिक कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनीता मंगलवार को सीएससी में भर्ती हुई थी। बुधवार की सुबह उसने 5 बच्चों को जन्म दिया। महिला का यह दूसरा प्रसव है। इससे पहले उसका एक पुत्र भी है।

अल्ट्रासाउंड में आया था मल्टीपल बेवी

सीएचसी प्रभारी डॉ.राजर्षि त्रिपाठी ने बताया कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में मल्टीपल बेबी लिखा था। पांच बच्चे होने का जिक्र नहीं था। स्टाप नर्स केशव चौबे व रिना राव ने सफल प्रसव करया है। सभी बच्चे अलग अलग-अलग लेयर में थे। बच्चेदानी में उनकी नाल अलग अलग जगह जुड़ी थीं। जिससे उन्हें पोषक तत्व मिल रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.