New Ad

भाजपा ने दिल्ली में आदेश गुप्ता को बनाया पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, मनोज तिवारी की छुट्टी

0

लखनऊ : भोजपुरी अभिनेता व सांसद मनोज तिवारी की दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी हो गयी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश गुप्ता को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया है। आदेश गुप्ता नार्थ दिल्ली में महापौर रह चुके हैं। मनोज तिवारी को क्यों हटाया गया है, इसकी साफ वजह तो नहीं बताई गयी है। लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी ने दिल्ली के अपने वोटर को उनके बीच के आदेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उन्हें खुश करने का प्रयास किया है। पार्टी में यह मांग काफी समय से हो रही थी। आदेश गुप्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने से दिल्ली के व्यापारी भी भाजपा से जुड़ेंगे।

चुनाव के बाद ही तय हो गयी थी विदाई

मनोज तिवारी की विदाई दिल्ली विधान सभा चुनाव में मिली हार के बाद ही तय हो गयी थी। फरवरी 2020 में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 70 में से मात्र 8 सीटें ही मिली थीं। भाजपा ने मनोज तिवारी की अध्यक्षता में ही चुनाव लड़ा था। मनोज तिवारी वर्तमान समय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद हैं।

मनोज तिवारी दो बार लाॅकडाउन का कर चुके हैं उल्लंघन

पिछले कुछ दिनों मनोज तिवारी कई बार चर्चा में रहे। सोमवार को भी लाॅकडाउन तोड.ने के आरोप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया गया था। मनोज तिवारी कोरोन नियंत्रण में अरविंद केजरीवाल सरकार को फेल बताने के लिए समर्थकों के साथ राजघाट पर पहुंचे थे।

इससे पहलीे मनोज तिवारी ने लाॅकडाउन के बीच हरियाणा पहुंचकर मैच खेला था। मैच खेलने के दौरान तिवारी ने न तो मास्क लगाया था और न ही शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया था

Leave A Reply

Your email address will not be published.