
अमेठी:भाजपा की ओर से शनिवार को ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ के तहत सदस्यता कैंप लगाया गया।कैंप में राघवेन्द्र सरकार सदस्य- रेलवे बोर्ड भारत सरकार व श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ली। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा की ओर से जिले के मुसाफिरखाना विकास क्षेत्र के गांव गाजनपुर में सदस्यता कैम्प लगाया गया। कैम्प में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों व महिलाओं ने मिस्ड कॉल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ली। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राघवेन्द्र सरकार ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और केंद्र व प्रदेश सरकारों के द्वारा किए जा रहे जनकल्याण के कार्यों को देखकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे है।भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ सभी वर्गों का बिना किसी भेदभाव के विकास कर रही है और यही कारण है कि हर वर्ग के लोग आज भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री दीदी स्मृति ईरानी के सांसद बनने के बाद से जिले में विकास की बयार बह रही है।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मुसाफिरखाना मंडल के कई स्थानों पर सदस्यता शिविर आयोजित किया जा रहा है।सदस्यता कैम्प में नए सदस्यों के साथ ही पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण भी किया जा रहा है। भाजपा जिला मंत्री अतुल सिंह ने कहा कि भारत के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए भाजपा निरन्तर प्रयासरत है। तो वही हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अभय सिंह नारे ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सुरक्षा और सुशासन मॉडल की दुनिया भर में सराहना हो रही है।अभय सिंह नारे ने योगी सरकार के साढ़े चार की उपलब्धियों को भी गिनाया कार्यक्रम के दौरान भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक रवि प्रकाश सिंह, बूूूथ अध्यक्ष अनूप पांडेय,तेज नारायण पाण्डेय,अजीत सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.