New Ad

सीएम योगी की टीम-11 का हिस्सा रहे कैबिनेट मंत्री मोती सिंह कोरोना पाॅजिटिव

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। जिसकी चपेट में कैबिनेट मंत्री से लेकर अधिकारी, डॉक्टर और जवान भी आ गए है। प्रदेश के योगी सरकार में ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ऊर्फ मोती सिंह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्होंने लक्षण दिखाई पड़ने पर सिविल अस्पताल में जांच कराई गई थी। यहां ट्रूनेट मशीन से जांच हुई है। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी आरटी पीसीआर से भी जांच कराई जाएगी। फिलहाल मंत्री के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। लक्षणों के आधार पर जांच कराई जाएगी। वहीं सीएमओ डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी पक्की जांच के लिए नमूना भेजा गया है। ट्रूनेट जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की कोरोना से लड़ने वाली टीम-11 में मोती सिंह शामिल हैं और अब कोरोना पॉजिटिव हैं। उनके पहले नमूने की जांच पॉजिटिव आई है और दूसरी जांच के लिए सैंपल लिया गया है। सिविल अस्पताल से हुए ट्रूनेट टेस्ट में पॉजिटिव आया। दोबारा टेस्ट रिपीट किया जा रहा है। फिलहाल वह लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर हैं और अब उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। उनको अपने दूसरे टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है। मंत्री डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इसके बाद भी अब जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा।

बता दें कि भाजपा से लगातार तीन बार विधायक रह चुके मोती सिंह, भाजपा की टिकट पर 1996 में यूपी के पट्टी विधानसभा से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे। फिर भाजपा के टिकट पर वे 2002 में पुनः इसी क्षेत्र से विधायक बने। 2003 में वे यूपी की भाजपा सरकार में कृषि राज्य मंत्री रहे। 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर वे तीसरी बार पुनः विधायक बने। वहीं साल 2012 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वे हार गए थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.