New Ad

चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई

0

लालगंज-प्रतापगढ़। शुक्रवार को दहिलामऊ में देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एएसएम ग्रुप के संस्थापक डॉ आशुतोष त्रिपाठी उपस्थित थें।
डॉ आशुतोष त्रिपाठी किसानों को संबोधित करते हुए 23 दिसम्बर देश के प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को समर्पित हैं । चौधरी चरण सिंह अपने कार्यकाल में कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता हैं। इस देश के अन्नदाताओं के याद में हर साल 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किया । आज का यह दिन किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है।भारत को एक कृषि प्रधान देश कहा जाता हैं। हमारी 75 प्रतिशत जनता गांवों में रहती है। हमारी सम्पन्नता कृषि और किसानों पर निर्भर करती है। भारतीय किसान का सर्वत्र सम्मान होता है। किसान दिन रात कड़ी मेहनत कर सम्पूर्ण भारतवासियों के लिए अन्न एवं सब्जियां उत्पन्न करते हैं। किसानों को कठिन परिश्रम के पश्चात भी बहुत कम लाभ होता है। दिवंगत राष्ट्रपति लाल बहादुर शास्त्री ने नारा दिया था ‘जय किसान जय जवान’। उन्होंने कहा था कि कृषक राष्ट्र का अन्नदाता हैं। उसी पर कृषि उत्पादन निर्भर करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बांके बिहारी लाल ने की तथा संचालन आशुतोष त्रिपाठी जी के प्रतिनिधि द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजभूषण तिवारी यशवंत कुमार दिनेश कुमार सिंह सुशील कुमार श्रीवास्तव अनिल कुमार सिंह अरशद खान योगेश शुक्ला राजकुमार जैयसवार कुमार मिश्रा महेंद्र पटेल मोहम्मद एजाज अहमद चंदन सोनकर आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.