New Ad

सीएम भगवंत मान दूसरी बार बने दूल्हा 16 साल छोटी लड़की डॉ. गुरप्रीत कौर से रचाई शादी

0

पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंध गए हैं, उन्होंने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी रचाई है। चंडीगढ़ स्थिति आवास पर उन्होंने एक साधारण समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, आप सांसद राघव चड्ढा और अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ यह शादी रचाई है।

आपको बता दे पंजाब के सीएम भगवंत मान दूसरी बार दूल्हा बने है उन्होंने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ सीएम आवास में फेरे लिए। अरविंद केजरीवाल ने पिता की तो राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ।

बता दें कि डॉ. गुरप्रीत कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं। गुरप्रीत भगवंत मान से 16 साल छोटी हैं। गुरप्रीत के काफी समय से भगवंत मान के परिवार से अच्छे संबंध रहे हैं।

मान ने पहली पत्नी से साल 2015 में तलाक ले लिया था। CM मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से रिश्ते राजनीति की वजह से खराब हुए थे। 2014 में उन्होंने संगरूर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। तब उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने प्रचार भी किया था। हालांकि अगले ही साल रिश्ते बिगड़ने लगे। CM मान का कहना था कि वह परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। परिवार और पंजाब में से उन्होंने पंजाब को चुना, जिसके बाद 2015 में उनका तलाक हो गया। पत्नी बेटा-बेटी को लेकर अमेरिका चली गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.