New Ad

CM योगी ने प्लास्टिक को बताया दुनिया के लिए खतरा

0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने से बचने की अपील की है। उन्होंने रविवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि प्लास्टिक, मुख्य रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाला कचरा पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है।

यह कचरा नदियों, महासागरों के साथ-साथ समूची प्रकृति के लिए घातक है। विभिन्न माध्यमों से मानव खाद्य श्रृंखला में प्रवेश करने के बाद यह मानव स्वास्थ्य के लिए काफी घातक है।

अपने ट्वीटर हैंडल पर साझा वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन, क्रय और प्रयोग पर लगाए गए प्रतिबंध के मद्देनजर 3 जुलाई तक सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग ना करने के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया है।

फ्री सिंगल यूज प्लास्टिक उप्र का अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत प्रदेश की 734 निकायों द्वारा इसे सफल बनाया जाएगा। इसके तहत कार्यशाला, नदियों की सफाई, सफाई कर्मियों का सम्मान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल हैं। इस अभियान से बच्चों को भी जोड़ा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.