New Ad

 कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में वर्चुअल शामिल हुई कांग्रेस महासचिव  प्रियंका गांधी पदाधिकारियों को किया सम्बोधित

0

लखनऊ  : कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी कांग्रेस द्वारा प्रदेश में चलाये जा रहे प्रथम चरण में जनपद स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में मीटिंग के माध्यम से शामिल हुईं।  प्रियंका गांधी ने आज जनपद सम्भल, श्रावस्ती, रामपुर, कन्नौज प्रयागराज, भदोही, गोरखपुर के  संगठन पदाधिकारियों से संवाद किया और 2022 की विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जुटने को कहा।प्रियंका गांधी ने कहा कि आप सभी का स्वागत और बधाई कि आप संगठन को बनाने में पूरी तरह से मेहनत कर रहे हैं,30 साल से संगठन की कमजोरी थी, हमारा प्रयास था कि प्रभारी बनने के  बाद संगठन मजबूत बनाने पर काम किया, जब भाजपा के नेता-कार्यकर्ता आवाज उठाते हैं तो हम जवाब नही दे पाते।

इन प्रशिक्षण का प्रमुख कार्य है यही है कि आप इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से एक दूसरे को जाने और सहयोग बढ़े दोस्ती बढ़े, आज एक ऐसी सरकार है उत्तर प्रदेश में जो लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है ऐसी सरकार से लड़ना है जिसके लिए संगठन को मजबूत करना आवश्यक है।आपको गर्व होना चाहिए कि आप ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और ऐसी सरकार से लड़ रहे हैं जो तानाशाही की पराकाष्ठा पर उतारू है, एक बात और ध्यान देने की ध्यान रखने की जरूरत है, कि हम अपने कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं को छोड़कर आगे नही बढ़ सकते जो पिछली 25-30 साल से पार्टी के लिए खड़ा रहा उसका पूरा सम्मान है, मैं चाहती हूं कि यह आप स्पष्टता से समझे कि किसी को नकारा नही जा सकता।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य मकसद यही है कि प्रत्येक मुद्दे पर आपकी हाजिर जवाबी बने, प्रत्येक विषय पर अपनी पार्टी की स्टैंड पर आपको जानकारी मिले और सभी कार्यकर्ता को भी पता होना चाहिए।  6 महीनों में चुनाव है आपकी कड़ी मेहनत की जरूरत है आगे आप जो करने जा रहे हैं उसी के लिए हमने ये प्रशिक्षण कार्यक्रम लगवाया, श्रीमती प्रियंका गांधी ने सभी पदाधिकारियों को उन्होंने सम्बोधित कर जय हिंद कर सम्बोधन समाप्त किया।

सम्भल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जोश व ताकत देने के लिए जनपद स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला कांग्रेस के तत्वावधान में बहजोई के एक मैरिज लॉन में सम्पन्न हुआ जहां पर कांग्रेस के जिला/शहर/न्याय पंचायत/ब्लाक पदाधिकारियों और संगठन के लोगों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत से पहले राष्ट्रीय सचिव और सह प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री तौकीर आलम ने तिरंगे को फहराया व सभी कांग्रेस जनों ने राष्ट्रगान गाया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश मुख्यालय से आये प्रशिक्षकों ने बहुत बारीकी से विभिन्न विषयों पर जानकारी दी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा 2022 की विधानसभा तैयारियों को लेकर जरूरी विषयों पर बिंदुवार विस्तृत प्रशिक्षण दियाप्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव/सह प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री तौकीर आलम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं/कार्यकर्ताओं की यही प्रशिक्षित सेना सपा, बसपा और तानाशाह भाजपा सरकार की कमियों को बताने का काम करेगी और 2022 में कांग्रेस की सरकार बनवाएंगे।

आरएसएस  और बीजेपी का देश से गद्दारी और जनविरोधी चेहरा जनता को बताएं कांग्रेस जन : अंशू अवस्थी

प्रशिक्षण में आये प्रशिक्षक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरएसएस और बीजेपी शुरुआत से ही जनभावना के विरोध में रही, जब देश के सभी लोग अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ आजादी के लिए लड़ रहा था, तब आरएसएस और उनके नेता आजादी का विरोध करने के साथ अन्य लोगों को भी आजादी के आंदोलन में शामिल न होने का अभियान चलाकर आंदोलन को कमजोर करने की साजिश कर रहे थे, ऐसे लोग कभी देश के हितैषी नही हो सकते इसीलिए आज भी बीजेपी सरकार, आरएसएस के एजेंडे पर चलकर नोटबन्दी और जीएसटी जैसी जनविरोधी नीतियां थोपकर और मंहगाई बढ़ाकर लोगों को कमजोर कर उनके अधिकारों को समाप्त कर तानाशाही को देश पर थोपना चाहती है, आरएसएस और बीजेपी का यही जनविरोधी काला इतिहास जनता में ले जाकर इनको एक्सपोज करें।

प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सैयद मजीन हुसैन ने कांग्रेस के इतिहास और आजादी में योगदान, बलिदान व गांधी-नेहरू के विचारों एवं आजादी के बाद कांग्रेस द्वारा राष्ट्रनिर्माण के क्रम में किये गए कार्यों के बारे में बताया।प्रशिक्षक – सोशल मीडिया स्टेट कोआर्डिनेटर मनोज सिंह ने सोशल मीडिया के महत्व और उपयोग के साथ फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा की कमियों को उजागर करने के तकनीकी जानकारी दी।प्रशिक्षक प्रो. यशपाल सिंह ने बूथ प्रबंधन की बारीकियां और संगठन के कार्य व चुनाव में बूथ प्रबंधन के फायदे को बताया, प्रशिक्षक हरीश गंगवार ने किसने बिगाड़ा उत्तर प्रदेश पर प्रशिक्षण दिया।   प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री तौकीर आलम, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी व जनपद के सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष व अन्य सभी फ्रंटल पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.