New Ad

असम में आई भीषण बाढ़ पीड़ितों की मदद को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बढ़ाये हाथ-बोली साथ दे कांग्रेसजन

0

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की तरफ मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए कांग्रेसजनों से अपील की है कि वह बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े होते हुए राहत कार्य में हर संभव मदद करें। बृहस्पतिवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा है कि असम में आई भीषण बाढ़ से वहां पर रहने वाले लाखों लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहां के जनजीवन को सामान्य करने में हम सभी का सहयोग जरूरी है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि वह सभी की रक्षा करें।

उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से की गई अपील में कहा है कि कांग्रेसजन असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए आगे आते हुए उनके साथ आकर खड़े हो और राहत कार्य में सरकार के साथ बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.