New Ad

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का हार्ट अटैक पड़ने से निधन

0

 

लखनऊ : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। बुधवार शाम एक टीवी डिबेट के दौरान राजीव त्यागी को अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें गाजियाबाद के यशोदा हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद राजीव त्यागी ने अंतिम सांस ली। कांग्रेस के सचिव (संचार) डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी। वरिष्ठ नेता के अचानक निधन से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गयी है

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी श्री त्यागी के निधन पर शोक संवेदना जाहिर की है। ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी के ट्वीटर हैंडिल से भी राजीव त्यागी के असमय निधन पर दुःख जाहिर करते हुए जानकारी दी गयी है। कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता माने जाने वाले #RajeevTyagi आज शाम 5 बजे तक बिल्कुल स्वस्थ थे। उन्होंने अपनी 5 बजे की अपनी टीबी डिटेब को लेकर 3 बजकर 41 मिनट पर ट्विटर पर खुद जानकारी दी थी।

विरोधी दलों में भी लोकप्रिय थे राजीव त्यागी

राजीव त्यागी के विरोधी पार्टियों के नेताओं के साथ भी अच्छे संबंध थे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही कांग्रेस ही नहीं बल्कि सभी राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं को गहरा दुःख पहुंचा है। सोशल मीडिया पर श्री त्यागी के निधन से शोक की लहर दौड़ गयी।

आरएसएस के विचारक प्रो. राकेश सिन्हा ने भी कांग्रेस प्रवक्ता के निधन की सूचना मिलने पर दुःख जाहिर किया है। श्री सिन्हा ने लिखा, कांग्रेस के युवा प्रवक्ता राजीव त्यागी जी का निधन हो गया आहत करने वाला है। राजनीति ने हमारे सामाजिक सम्बन्धों को स्पर्श तक नहीं किया। कुछ ही दिन पूर्व फोन आया थाष्आम भेज रहा हूं। मैंने कहा राजीव जी थोड़ी हरी सब्जी भी भेज दीजियेगा। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे।। ओम् शान्ति शान्ति।।

प्रियंका ने कहा, यह अपूर्णीय क्षति

कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने राजीव त्यागी के निधन पर लिखा

बोल्ड ,,भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।

राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें। प्रियंका ने राजीव त्यागी के साथ अपनी एक फोटो भी अपलोड की है।

अजय कुमार लल्लू ने लिखा, मैं स्तब्ध हूं….

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी राजीव त्यागी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री लल्लू ने ट्वीट पर लिखा, कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ। कांग्रेस पार्टी के लिए यह अपूरणीय क्षति है। पीड़ित परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को दुःख सहने का संबल प्रदान करें

Leave A Reply

Your email address will not be published.