New Ad

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, सांसद पीएल पुनिया गिरफ्तार, राजभवन पहुंचे थे धरना देने

0

राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे अजय कुमार लल्लू, पीएल पुनिया सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

लखनऊ : राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान उत्तर प्रदेश की राजधानी तक पहुंच चुका है। सोमवार सुबह लखनऊ में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकारों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। केन्द्र की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए राजभवन की ओर कूच किया। कांग्रेस मुख्यालय पर भारी संख्या में मौजूद पुलिस फोर्स ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई।

राजभवन के सामने पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान सहित दर्जनों कार्यकताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजस्थान में चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे।

बता दें कि करीब दो सप्ताह से राजस्थान में सियासी गतिरोध बना हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार पर अपने उपेक्षा और उत्पीड़न का आरोप लगाकर उप मुख्यमंत्री रहे सचिन पायलट ने मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद उन्होंने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट भी आज इस मामले की सुनवाई करने वाला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.