New Ad

डाॅ0 कफील की रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

0

शाहनवाज आलम ने कहा, जुल्म व अन्याय के खिलाफ हम हर स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार

लखनऊ : डाॅ0 कफील की रिहाई के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश भर में रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर डाॅ. कफीन की रिहाई की मांग की। यह जानकारी देते हुए उप्र अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने बताया कि डाॅ. कफील की रिहाई के लिए कांग्रेस पार्टी 22 जुलाई से 12 अगस्त अभियान चला रही है।

अभियान के तीसरे चरण में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। हमारे अभियान को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। डॉक्टर कफील की रिहाई की मांग को लेकर हमारा अभियान जारी रहेगा। इंसाफ के लिए हम हर तरह से लड़ाई लड़ने को तैयार है।

सोमवार से फिर जारी चलेगा अभियान

शाहनवाज आलम ने कहा कि बीते दिनो प्रदेश के लाखों लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर डाक्टर कफील की रिहाई की मांग का समर्थन किया था। अभियान के दूसरे चरण में प्रदेश के विडियो संदेश के माध्यम से डॉक्टर कफील की रिहाई मांग की है। आज हमारे अभियान का तीसरा चरण था। दो दिनों के साप्ताहिक लॉक डाउन के बाद सोमवार से फिर यह अभियान जारी रहेगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.