New Ad

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुलडोजर एक्शन को लेकर 14 मई को सीएम हाउस में बुलाई बैठक

0

दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के विभिन्न इलाकों में नगर निगमों द्वारा जारी बुलडोजर एक्शन को लेकर शनिवार 14 मई को सीएम हाउस में बैठक बुलाई है। बैठक में आप के सभी विधायक मौजूद रहने को कहा गया है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में नगर निगमों का अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार जारी है। इस दौरान अधिकारियों को सभी जगहों पर स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि वैध ढांचे भी ध्वस्त किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली के तीनों नगर निगमों दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भाजपा का शासन है। उत्तरी दिल्ली नगर निकाय ने 20 अप्रैल को जहांगीरपुरी में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया था, जहां कुछ दिन पहले हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान सांप्रदायिक झड़प हो गई थी। हालांकि, इस अभियान को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रोक दिया गया था। इसके बाद शाहीन बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, मंगोलपुरी, करोल बाग, विष्णु गार्डन, द्वारका और नजफगढ़ जैसे इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.