New Ad

टोल प्लाजा पर पलटी डबल डेकर बस 14 यात्री घायल

दिल्ली से बिहार जा रही थी बस, तीन की हालत गंभीर

0

सोहावल-अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27पर रौनाही टोल प्लाजा तहसीन पुर की बूथ संख्या 8 पर सुबह लगभग पौने आठ बजे दिल्ली से दरभंगा बिहार जा रही बस अचानक पलट गयी। बस में बच्चों और यात्रियों के रोने की आवाज से आस-पास टोल कर्मियों में हड़कंप के साथ जान खुद की जान बचने और बचाने के लिए भगदड़ मच गयी। यात्रियों की बस टोल प्लाजा बूथ पर पलटने की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने विभागीय निजी व मौजूद एंबूलेंस से घायलों को इलाज के लिये चिकित्सालय भेजवाया । राहगीर टोल कर्मियों की मदद से बस चालक निवासी नारी भादौ वेनीपुर दरभंगा मो . कमरूद्दीन व एक ही परिवार के 5 सवार घायल जिसमें 32 वर्षीय ममता पत्नी शम्भू, 2 वर्षीय प्रियांसी, 9 वर्षीय परी, 4 वर्षीय अंजली पुत्री शंभु 11 वर्षीय देवराज पुत्र शंभू,निवासी परहर सिहिया समस्ती पुर,37 वर्षीय मो नसीम पुत्र मो सुभान, 7 वर्षीय शादुल्ला पुत्र नसीम मोमिना खातून पत्नी मो0 जाकिर शबनम पुत्र जाकिर बदरबन्ना थाना बहेरा दरभंगा,49 वर्षीय रेनू पत्नी रमेश निवासी पलमा थाना घनश्याम पुर दरभंगा ,27 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार पुत्र स्व अरूण लाल, राजेश लाल देव पुत्र ललित देव ज़रिया थाना बैहरी दरभंगा,करन कुद्दार निवासी गुलमा घनश्याम पुर दरभंगा घायल हो गये। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।बस दुर्घटना किन कारणों में हुई? इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है। तीन की हालत गंभीर बताई गयी। आरटीओ से गाड़ी के कागजात और फर्जी फाईंनेंसर के भय संबधित दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.