New Ad

भारी सुरक्षा के बीच विसर्जित हुई दुर्गा प्रतिमा

0

 

मसौली बाराबंकी :  विजय दशमी पर्व पर बाराबंकी रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कल्याणी नदी पर दर्जन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल तैनात रहा। अपर पुलिस अधीक्षक आर एस गौतम ने शाम को विसर्जन स्थल पर पहुंचे। विजय दशमी पर्व पर मसौली बाजार, कटरा, अमदहा, ज्योरी, बड़ागांव,गुरेला, नेवला करण्डा सहित चार दर्जन से अधिक स्थानों की मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन मसौली चैराहा स्थित कल्याणी नदी में किया गया। कोविड 19 का पालन करने के लिए पुलिस बल काफी तादात में मौजूद थीं। जो भीड़ पर निरन्तर अंकुश लगा कर वापस कर रही थी और प्रतिमा के साथ सीमित लोगों को जाने दे रही थी

जिसके चलते बड़ी आसानी से प्रतिमा विसर्जन होते रहे। शाम को अपर पुलिस अधीक्षक आर एस गौतम ने भी पहुंच कर विर्सजन घाट का निरीक्षण भी किया। वही सोमवार को रहरा मऊ, चक, धनकुट्टी और बांसा की दुर्गा प्रतिमा कल्याणी नदी के सिकंदरपुर घाट पर प्रतिमा विसर्जित की गई। इस मौके पर रामनगर सीओ दिनेश कुमार दुबे, थाना प्रभारी विजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविन्द सिंह, उप निरीक्षक धनीराम वर्मा, महेश सिंह, शिशुपाल सिंह, राजेश पटेल, सुनीता तिवारी सहित पुलिस बल एवं पी एस सी के जवान मुस्तैद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.