New Ad

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी

0
आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर लम्बित संदर्भों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को किया निर्देशित, डिफाल्टर की स्थिति पाये जाने पर सम्बन्धितों की तय होगी जिम्मेदारी-जिलाधिकारी
सोनभद्र/ब्यूरो शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन अगस्त महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह व उप जिलाधिकारी सदर श्री रमेश कुमार ने कहाकि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव स्तर पर राशन कार्ड धारकों की सही स्थिति का जाॅच/सत्यापन का कार्य हर हाल में करा लें, जिससे सही/पात्रों को राशन कार्ड बना है कि नही, की स्थिति का सही आकलन हो सके। इस दौरान अगर अपात्रों को राशन कार्ड बना है, तो उसके निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जाये और गांव में गरीब/पात्र है, तो उसका मानक के आधार पर राशन कार्ड बनवाया जाये और कोटेदार पात्र राशन कार्ड धारकों को समय से खाद्यान्न दे रहा है कि नहीं इसका भी ध्यान रखा जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय के अन्दर अवश्य कर लें, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर शिकायतों की स्थिति डिफाल्टर होने पर सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल की मानीटरिंग उच्च स्तर पर भी की जा रही है, इसलिए सम्बन्धित अधिकारी शिकायतों का निस्तारण समय से कर लें और शिकायतकर्ताओं को भी अवगत करा दें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह व उप जिलाधिकारी सदर व अन्य अधिकारियों आदि ने 75 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 06 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 10 मामले निस्तारित हुए, बाकी 65 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी  चैहान, सी0ओ0   राजकुमार त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0एस0 ठाकुर, जिला पंचायत राज अधिकारी  विशाल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी  राजेश कुमार खैरवार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Leave A Reply

Your email address will not be published.