New Ad

गंगोह विधान सभा में वोटर लिस्ट में नाम बढवाये गए लोहिया वाहिनी द्वारा किया गया आयोजन

0

सहारनपुर : गंगोह विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा वोटर लिस्ट में युवाओं के नाम बढ़वाए गए। आज यहां गंगोह स्थित सपा के वरिष्ठ नेता मजाहिर राणा के कार्यालय में बैठक एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बैठक को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव चौधरी मजाहिर राणा तथा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा नेता इरफान अलीम कुरैशी ने तथा संचालन सपा लोहिया वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष चौधरी वसीम राणा ने किया।

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी अर्जुन पंडित ने बताया कि समाजवादी लोहिया वाहिनी हर विधानसभा के अंदर 7 सितंबर से लगातार लोगों के बीच में वोट बनवाने के लिए वह समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है।सपा ज़िलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने कहा कि लोहिया वाहिनी ज़मीनी स्तर पर सपा को मजबूत करने का काम कर रही है।किसान 9 महीने से बॉर्डर पर बैठने को मजबूर हैं, सब परेशान है। हम जनता के बीच अखिलेश यादव के पिछले कार्यकाल में किये कामो को लेकर जायेगें, 2022 में योगी वापस गोरखपुर चले जायेंगे।

बसपा और कोंग्रेस मुकाबले से बाहर हो चुकी है अब सीधा सीधा मुकाबला सपा और बीजेपी के बीच है।कार्यक्रम में मौजूद मजाहिर राणा, डॉक्टर शारिक गंगोही सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।सभा में मौजूद वरिष्ठ सपा नेता राशिद राणा, विधानसभा अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिन शर्मा जिला उपाध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी , मोहित त्यागी कोषाध्यक्ष, नितिन गौतम जिला सचिव, विशु, अंकित मछरौली, सपा जिला उपाध्यक्ष आसीफ राणा, राव इंतजार, शाहिद अख़्तर, हसीन अहमद, शादान मालिक सहित सैकड़ो युवा सपाई मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.