New Ad

बाल दिवस पर विद्यालय में प्रदर्शनी व मेले का किया गया आयोजन।

0

उन्नाव : विकासखंड हिलौली स्थित एस एस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर छात्र/छात्राओं द्वारा मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाकर सभी का मन मोह लिया। छात्र प्रदर्शनी व मेले कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यालय की प्रबंधक पुष्पा शुक्ला ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अतिरिक्त शैक्षणिक गतिविधियां व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। विद्यालय की प्रदर्शनी में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड स्टाल लगाए, जिसमें बर्गर,ब्रेड पकोड़े,पानी के बताशे,लाइ चने,छोले-भटूरे,मैक्रोनी सहित अन्य स्टाल लगाए।इस दौरान कक्षा की छात्राओं में सुहानी,माही,आराधना, यशी, सगुन, खुशी की मैक्रोनी को खूब सराहा गया।

वही अंश, सौरभ विवेक, निर्भय, के लाई चने की भूरि भूरि प्रसंशा हुई। विद्यालय के संरक्षक रामबाबू शुक्ला ने सभी बच्चों का हौसला अफजाई किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध शुक्ला ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा जागृत होती है,बच्चे एक दूसरे को देख कर अपने अंदर छिपी प्रतिभा को और निखारने का प्रयास करते हैं। विद्यालय के अध्यापक चंद्रमूल व बृजेंद्र यादव ने सभी का आभार जताया। इस दौरान स्वाती त्रिपाठी,सलोनी वर्मा प्रिया वर्मा,शिखा वर्मा,पूनम वर्मा, पलक गुप्ता, खुशी मिश्रा, सौम्या तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.