New Ad

भाजपा सरकार के कुशासन से किसान बर्बाद: अखिलेश

0

लखनऊ : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल एक वर्ष भी नहीं बचा है। जैसे-जैसे चुनाव की घड़ी नजदीक आती जा रही है, मुख्यमंत्री प्रदेश छोडकऱ गगनचारी हो गए हैं। कभी हैदराबाद, कभी मुम्बई, कभी पश्चिम बंगाल, कुछ दिन पहले बिहार में थे। प्रदेश में सरकारी दायित्वों के निर्वहन से मुंह मोडकऱ बैठे ठाले दूसरे राज्यों के दौरों की सक्रियता जताती है कि भाजपा से जनता के मोहभंग से मुख्यमंत्री परिचित हो गए हैं। भारतीय लोकतंत्र के साथ इस तरह की स्थिति शायद पहले हुई हो जिसमें जुबानी जमा खर्च से कार्य व्यापार चलाया गया हो। उन्होंने कहा कि न अपना कोई काम और न किसानों के साथ न्याय फिर भी सरकारी दावेदारी कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

 

सबका साथ और सबका विश्वास पाने के लिए लाठी-गोली, आंसू गैस और पानी की बौछार का तोहफा दिया जा रहा है। लंबे चौड़े वादों से लोगों को बहकाने की साजिशें हो रही हैं। भाजपा के कुशासन से अन्नदाता बर्बाद है। भाजपा राज में किसानों को राहत के ये नए फार्मूले हैं। उन्होंने कहा कि किसान की आय दोगुनी करने का झूठा आश्वासन से कृषि कानूनों की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का जो षडयंत्र है उसे खेती-किसानी करने वाले अच्छे से समझते हैं। किसानों का असंतोष आक्रोश बनकर फूट पड़ा है। भाजपा शासित राज्यों के किसान भी आंदोलित हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.