New Ad

UP के पूर्व CM मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव, गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती

0

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें इलाज के लिए गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हालांकि उनमें कोविड-19 के एक भी लक्षण नहीं हैं। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर उनका देखभाल कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार की देर शाम इस बात की जानकारी दी गई

सपा ने बताया, ‘समाजवादी पार्टी संस्थापक आदरणीय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरांत चिकित्सकों की देख रेख जारी है। फिलहाल उनमें कोरोना के एक भी लक्षण नहीं हैं

मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी देते हुए उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बताया, ‘माननीय नेताजी का स्वास्थ्य स्थिर है। आज कोरोना पॉजिटिव होने पर गुड़गांव के मेदांता में उन्हें स्वास्थ्य-लाभ के लिए भर्ती कराया था। हम वरिष्ठ डॉक्टरों के निरंतर संपर्क में हैं और समय-समय पर सूचित करते रहेंगे

बता दें कुछ समय पहले भी सपा नेता की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ स्थिति मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अगस्त के शुरुआत में पेट में दर्द और पेशाब में संक्रमण की समस्या को लेकर वे अस्पताल में भर्ती हुए थे। उससे पहले कई दिनों तक उनका इलाज चला था और अस्पातल से डिस्चार्ज होने के कुछ समय बाद फिर उन्हें भर्ती करना पड़ा। अगस्त से पहले जब वे बीमार पड़े तो पेट में सूजन और दर्द था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके साफ किया गया था। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.