New Ad

कोरोना संकट के बीच स्वतंत्रता दिवस मंडलायुक्त, डीएम व पुलिस कमिश्नर ने फहराया तिरंगा

0

लखनऊ : पूरे भारत में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। इस खास दिन जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद देश के नाम संबोधन दिया। तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राजधानी लखनऊ में विधानभवन पर ध्वजारोहण कर लोगों को संबोधित किया। इसके अलावा राजधानी में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश समेत तमाम अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में ध्वजारोहण किया।


अभिषेक प्रकाश, जिलाधिकारी लखनऊ

इस खास मौके पर जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने भी कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके अलावा उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान भी किया। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के डीजीपी हितेश चंत्र अवस्थी ने भी पुलिस मुख्यालय में झंडा रोहण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर राजधानी के पुलिस विभाग के कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।


हितेश चंद्र अवस्थी, डीजीपी, उत्तर प्रदेश

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने ध्वजारोहण के बाद सभी पुलिसकर्मियों समेत जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उनके साथ एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशान्त कुमार भी मौजूद रहे। इस खास मौके पर डीजीपी ने कहा कि इस साल पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रदेश में 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

काफी महत्वपूर्ण रहा ये साल

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा है कि साल 2020 हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इस साल कई बड़े इवेंट्स राज्य में संपन्न हुए, जिसमें सीईई, कुंभ मेला, डिफेंस एक्स्पो, अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यक्रम, अयोध्या में शिलान्यास आदि सभी शामिल हैं। उन्होंने इस दौरान कानपुर हत्याकांड का जिक्र करते हुए भी कहा कि हमने इस साल अपने परिवार के कई महत्वपूर्ण साथियों को खोया। इसके साथ ही कोविड-19 जैसी महामारी में भी हम पूरी तत्परता के साथ जुटे रहे।


मुकेश कुमार मेश्राम, मंडलायुक्त
मंडलायुक्त ने भी फहराया झंडा

वहीं दूसरी ओर मंडलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम ने भी 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडा फहराया। उन्होंने अपने कार्यालय में ही ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन रण विजय सिंह यादव, अपर आयुक्त शीलधर सिंह यादव, अपर आयुक्त डॉ अल्का वर्मा, संयुक्त विकास आयुक्त श्रीकृष्ण त्रिपाठी समेत अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी उपस्थित रहे।


सुजीत पांडेय, पुलिस कमिश्नर लखनऊ
पुलिस कमिश्नर लखनऊ ने भी फहराया झंडा

पुलिस आयुक्त, लखनऊ सुजीत पाण्डेय ने भी स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर अपने कैम्प कार्यालय और रिज़र्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को इस खास दिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही देश की एकता की रक्षा करने व उसे मजबूत बनाने में योगदान करने की शपथ दिलाई, इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया।

इसके अलावा राजधानी के लोक आयुक्त कार्यालय पर भी झंडा रोहण किया गया। इस मौके पर उप लोक आयुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कार्यालय पर झंडा फहराया और साथ ही राष्ट्रगान के बाद लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। इसके अलावा पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैसरबाग कोतवाली में ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

Leave A Reply

Your email address will not be published.