New Ad

 सपा पूर्व ब्लॉक प्रमुख का शिलापट हटाने से गरमाई काकोरी की राजनीति

0
लखनऊ : काकोरी ब्लॉक मुख्यालय में लगा पूर्व ब्लॉक प्रमुख का लोकार्पण का शिलापट तोड़े जाने को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिसको लेकर पार्टी नेताओं ने जिले के मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। मामला संज्ञान में आते ही सीडीओ ने गंभीरता से लिया। जिसके बाद ब्लाक में हड़कंप मच गया। सीडीओ ने उखाड़ा गया पत्थर तुरंत लगवाया जाने के निर्देश दिए। सपा नेत्री पूर्व ब्लाक प्रमुख काकोरी राजबाला रावत के कार्यकाल में ब्लॉक मुख्यालय पर अभिलेखागार कक्ष का निर्माण किया गया था। जिसके लोकार्पण का पत्थर दीवार पर लगा था।
प्रदेश में सत्ता बदली तो परिवर्तन की लहर दौड़ गई। भाजपा सरकार बनने के बाद अविश्वास प्रस्ताव हुआ। रामविलास रावत उपचुनाव में ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्वाचित हुए।हाल ही में यह पत्थर तोड़ दिया गया। कुछ ग्राम प्रधानों का कहना है। इसके अलावा तत्कालीन ब्लाक प्रमुख राजबाला का एक औरत पत्थर हटाया जा चुका है।

 

इस संबंध में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं मोहनलालगंज लोकसभा की पूर्व सांसद सुशीला सरोज के निजी सचिव अजय सिंह चौहान ने मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ से शिकायत दर्ज कराई और कहा यदि वहां पर पत्थर पुराना लगाया न गया। तो समाजवादी पार्टी इसके विरुद्ध ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता का कहना है, कि वहां पर कुछ जीर्णोद्धार किया गया था।
जिस कारण पत्थर हटाया गया है। वहां पर नया पत्थर लगवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्दी नया पत्थर पूर्व ब्लाक प्रमुख के नाम का लगा दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी के नेता काकोरी प्रधान संघ अध्यक्ष टीबी सिंह ने कहा, कि उन्होंने दो दिन पहले जब देखा था, तो उसी समय से अपनी आपत्ति जताई थी और पत्थर लगाए जाने के लिए बीडीओ से कहा था। लेकिन इस पर गौर नहीं किया गया।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने घटना को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी काकोरी को तत्काल पूर्व ब्लाक प्रमुख राजबाला रावत का शिलापट लगाने के निर्देश दिए और भविष्य में इस तरह की दूसरी कोई घटना ना घटे इसके लिए हिदायत भी दी। याद रहे की ब्लाक प्रमुख राजबाला रावत 2017 के विधानसभा चुनाव में मलिहाबाद विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थी। जोकि भाजपा प्रत्याशी से हार गई थी।
जिसके बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। तो ब्लॉक प्रमुख के पद पर अविश्वास प्रस्ताव आया। इससे पहले राजबाला रावत ने सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए, अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उपचुनाव हुआ और भाजपा के रामविलास रावत काकोरी के ब्लाक प्रमुख के पद पर विजयी हुये।

 

सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने कहा, कि भाजपा सरकार में कोई काम नही हो रहा है। भाजपा के छोटे से लेकर बड़े नेताओं ने सपा सरकार व्दारा लगाए पत्थर को हटाकर अपना पत्थर लगा कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जिसको जनता अब अच्छी तरह से समझ चुकी है
Leave A Reply

Your email address will not be published.