New Ad

यूपी में सबसे ज्यादा कोरोना के केस लखनऊ से ज़्यादा मौत के मामले में कानपुर नगर आगे

0

यूपी में सबसे ज्यादा कोरेना के केस लखनऊ में सामने आ रहे हैं। रविवार तक राजधानी में 9193 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। मौत के मामले में लखनऊ दूसरे नम्बर पर है। वायरस की चपेट में आने से अब तक 120 मरीज जान गंवा चुके हैं। जबकि पहले स्थान पर कानपुर नगर है।

लखनऊ
सबसे ज्यादा 9193 मरीज संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 4728 मरीज कोरोना को शिकस्त दे चुके हैं। रोजाना 400 से 500 लोग संक्रमण की जद में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या जून-जुलाई में बढ़ी है। औसतन चार से पांच हजार लोगों की जांच हो रही है।

कानपुर नगर
मरीजों के मिलने के मामले में दूसरे पायदान पर है। यहां 6244 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मौत इसी शहर में हुई हैं। मौत के मामले में कानपुर नगर प्रदेश में नम्बर एक पर है। 220 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। ठीक होने के बाद 2384 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

गौतमबुद्ध नगर
कोरोना पॉजिटिव मिलने के मामले में तीसरे स्थान पर है। यहं 5509 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 4545 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। 43 मरीज दम तोड़ चुके हैं। मरीज की मौत के मामले में यह शहर 12 वें स्थान पर है।

गाजियाबाद
5278 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। मरीजों के मिलने के लिहाज से शहर चौथे स्थान पर है। हालांकि शहर में ठीक भी बढ़ी तादाद में मरीज हो रहे हैं। अब तक 4285 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 64 मरीजों की वायरस से मौत हो चुकी है।

वाराणसी
पांचवे स्थान पर वाराणसी है। 3310 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अब तक 1471 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 83 मरीजों की वायरस जान ले चुका है। 1756 एक्टिव केस हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.