New Ad

69000 शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी: प्रियंका गांधी

0

शिक्षक भर्ती मामला, व्यापम घोटाला जैसा

लखनऊ : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की कोरोना संक्रमण के बीच राजनीति जारी है। उन्होंने 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में सीएम योगी को घेरा है। प्रियंका ने इसे व्यापम घोटाला करार दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला उप्र का व्यापम घोटाला है। इस मामले में गड़बड़ी के तथ्य सामान्य नहीं हैं। डायरियों में स्टूडेंट्स के नाम, पैसे का लेनदेन, परीक्षा केंद्रों में बड़ी हेरफेर, इन गड़बड़ियों में रैकेट का शामिल होना – ये सब दर्शाता है कि इसके तार काफी जगहों पर जुड़े हैं। आगे लिखा कि मेहनत करने वाले युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सरकार अगर न्याय नहीं दे सकी तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा।

उन्होंने तीसरे ट्वीट में लिखा 68500 भर्ती मामले में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई थी। युवाओं के आवाज उठाने के बाद पुनर्मूल्यांकन में लगभग 5000 अभ्यर्थी पास हुए थे। अब 69000 में भी भारी हेरफेर सामने आई है। सरकार को युवाओं की आवाज को भर्ती प्रक्रियाओं में भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग के बतौर देखना चाहिए। बता दें कि व्यापम घोटाला मध्य प्रदेश में हुआ था जो भर्ती से ही जुड़ा था। इसमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है और शिवराज सरकार पर कई तरह के आरोप लगते आए हैं।

प्रियंका गांधी ने रविवार को भी इसी मामले में कई सवाल किए थे। उन्होंने लिखा था कि शिक्षक भर्ती में जिस तरह से गड़बड़ियों के मामले सामने आए हैं वो चैंकाने वाले हैं। ये गड़बड़ियां पूरी व्यवस्था पर ही प्रश्नचिन्ह हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर अंतरिम रोक लगा दी थी। याचिकाकर्ताओं ने सहायक शिक्षकों के घोषित रिजल्ट में कुछ प्रश्नों की सत्यता पर सवाल उठाए थे। अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.