New Ad

साहित्यकार डॉ0 मिथिलेश दीक्षित ने वृद्ध नागरिकों हेतु बनाये जा रहे साईं सेवा सदन बनाने में की मदद

0

वृद्ध नागरिकों के साईं सेवा सदन बनवाने में साहित्यकार डॉ0 मिथिलेश दीक्षित ने दिया सहारा

लखनऊ : देश की जानी मानी साहित्यकार डॉ मिथिलेश दीक्षित ने राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में बनाये जा रहे सीनियर सिटीजन के लिए साईं सेवा सदन के लिए पांच लाख रुपये की मदद दी है ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब साहित्यकार मिथिलेश दीक्षित इस तरह की मदद दी है। साहित्यकार मिथिलेश दीक्षित अक्सर दूसरों की मदद के लिए आगे आती रही हैंउन्होंने बताया है कि उनके जीवन का लक्ष्य यही रहा है कि दूसरों की मदद की जाये। उन्होंने कहा कि सेवा परम धर्म धर्मा है और दूसरों की सेवा करने में ही अच्छी खुशी मिलती है

कौन है डॉ मिथिलेश दीक्षित

मिथिलेश दीक्षित देश की जानी-मानी साहित्यकार है और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अब तक 70 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया। डॉ मिथिलेश दीक्षित ने हिन्दी साहित्य में भारत का नाम रोशन किया है तो दूसरी ओर उनका डंका विदेशों में भी बजता है। मिथिलेश दीक्षित जी सेवा विचार व्यक्तित्व की धनी है और उनके माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा हेतु हरसंभव मदद होती है इस सेवा भाव के लिए सेवा पथ के ट्रस्टी जितेंद्र पाल सिंह, राजेंद्र चुघ, विशाल सिंह एवं अन्य ट्रस्ट के द्वारा मिथिलेश दीक्षित का आभार अभिनंदन व्यक्त किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.