New Ad

लखनऊ में नहीं आ रहीं प्रियंका गांधी, गुरुग्राम में होंगी शिफ्ट

0
दिल्ली : चर्चा थी कि दिल्ली का सरकारी आवास छोड़कर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ शिफ्ट होंगी। लेकिन प्रियंका गांधी का लखनऊ में बसने का कोई प्लान नहीं है। कांग्रेस महासचिव गुरूग्राम स्थित गुरुग्राम के सेक्टर 42 स्थित डीएलएफ अरालिया स्थित अपने घर में शिफ्ट होंगी। यहां कि कुछ दिन रहने के बाद प्रियंका गांधी फिर से दिल्ली में किराए के मकान में शिफ्ट हो जाएंगी। कांग्रेस के सूत्रों से मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी के लिए देश की राष्ट्रीय राजधानी में दो-तीन मकानों को किराए के ठिकाने के रूप में देखा जा रहा है। इन्हीें में से किसी एक को फाइनल किया जाएगा।
मोदी सरकार के आदेश के अनुसार कांग्रेस महासचिव को इस महीने के अंत तक दिल्ली के 35 लोधी एस्टेट का सरकारी बंगला खाली करना है। बता दें कि पहले चर्चा थी कि कांग्रेस महासचिव लखनऊ में शीला कौल के बंगले को अपना नया ठिकाना बनाएंगी। लेकिन कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी फिलहाल प्रदेश की राजधानी से दूर ही रहना चाहती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.