New Ad

डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर महापंचायत का किया आयोजन

0

तालग्राम : क्षेत्र के ग्राम ब्राहिमपुर में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष हासिम अली के नेतृत्व में आज भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की तरफ से महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष मौजूद रहे इस महापंचायत का मुख्य उद्देश है कि भारत देश में दिन प्रतिदिन डीजल पेट्रोल और गैस में वृद्धि की  जा रही है

 

जिसको लेकर आज भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष हाशिम अली ने एक महापंचायत का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे  किसानों ने अपनी अपनी समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से बात की  भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से यही निवेदन है कि हमारे भारत देश में दिन पर दिन जो महंगाई बढ़ती चली आ रही है

 

उस बढ़ती महंगाई पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार  रोक लगाएं जिससे हम किसान भाइयों को कुछ राहत मिले और किसान आगे बढ़ सके यही हमारे किसान भाइयों का निवेदन है कि हमारे देश में बढ़ती महंगाई पर हमारे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की समस्या जल्दी से जल्दी निर्धारण करें नहीं तो हमारे भारत देश में जितने भी किसान भाई हैं एक साथ धरना प्रदर्शन करने को तैयार हो जाएंगे और भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि हमारे पूरे भारत देश के हर क्षेत्र में महापंचायत होगी   उस महापंचायत में हम किसान भाइयों की समस्या को चुन सकें और उनकी समस्या का निर्धारण कर सकें

Leave A Reply

Your email address will not be published.