New Ad

महेन्द्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी लिया संन्यास

0

लखनऊ :भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तान, कामयाब विकेटकीपर और गेमचेंजर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, ‘आप लोगों के प्यार और सहयोग के लिए धन्यावाद. शाम 7.29 बजे से मुझे रिटायर समझा जाए। आज जब पूरा देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तब अचानक धोनी के इस ऐलान से समूचे क्रिकेट जगत और करोड़ों प्रशंसक अवाक रहे गए। पूर्व भारतीय कप्तान ने आर्मी अंदाज में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया

हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग में माही फिलहाल खेलते रहेंगे। धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था। धोनी ने पिछले महीने ही अपना 39वां जन्मदिन मनाया था।

2014 में टेस्ट क्रिकेट से लिया था संन्यास

इससे पहले धोनी ने वर्ष 2014 में ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 38 से ज्यादा की औसत से 4876 रन बनाए हैं। टेस्ट मैचों में धोनी ने विकेट के पीछे 256 कैच लपके। 38 स्टंप किए। बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने छह शतक और 33 अर्धशतक जमाए।

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान

एमएस धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान कहा जाता है। भारतीय क्रिकेट टीम में एकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने अपने नेतृत्व में भारत को 50 ओवरों का क्रिकेट विश्व कप, टी-20 विश्व कप और चैंपियन टाफी जिताई। एमएस धोनी ने धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव वनडे से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।

सफल कप्तान के साथ बेहतरीन विकेटकीपर व बल्लेबाज
धोनी ने अपने पूरे कॅरियर के दौरान भारतीय टीम की ओर से 350 वनडे मैच खेले हैं। जिनमें उन्होंने 50 से ज्यादा के एवरेज से 10 हजार 773 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में धोनी ने 10 शतक और 73 अर्धशतक बनाए हैं। विकेट के पीछे धोनी की सक्रियता देखते ही बनती थी। कैप्टन कूल के उपनाम से मशहूर रहे धोनी ने विकेटकीपर के तौर पर 321 कैच लपके और 123 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.