New Ad

मोहान रोड का व्यापार मंडल सेवा समिति का हुआ गठन

0

लखनऊ।राजधानी के मोहान रोड स्थित लखनऊ व्यापार मंडल की इकाई व्यापार मंडल सेवा समिति का सोमवार को गठन किया गया। जिसमें लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने काकोरी मोड़ मोहान रोड व्यापार मंडल सेवा समिति का संरक्षक मंडल के रूप में रामशंकर राजपूत मुख्य संरक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव मुख्य संरक्षक,शिव प्रसाद पांडे संरक्षक,धर्मेंद्र वर्मा संरक्षक,सुरेंद्र सिंह संरक्षक,विनोद यादव संरक्षक, ज्ञान सिंह सरोज को संरक्षक घोषित किया गया।
वहीं व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने सुरेंद्र कुमार अध्यक्ष विजय कुमार महामंत्री,आशीष सोनी कोषाध्यक्ष,आलोक सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष,राजेंद्र गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अवधेश मौर्या वरिष्ठ उपाध्यक्ष,परवेश यादव रंजीत, कनौजिया,हर्ष द्विवेदी को उपाध्यक्ष शील शर्मा, महेश यादव मंत्री,सतीश कनौजिया संगठन मंत्री, विमल शर्मा मीडिया प्रभारी,शिवम पांडे सलाहकार के पद पर घोषित किया। लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री अभिषेक खरे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह सब पूरी टीम व्यापारियों के सहयोग के लिए 24 घंटे तत्पर रहेगी और लखनऊ व्यापार मंडल आपके सहयोग के कंधे से कंधा लगाए खड़ा रहेगा।लखनऊ व्यापार मंडल के महामंत्री उमेश शर्मा ने व्यापारियों को बधाई दी और कहा कि लखनऊ व्यापार मंडल इनके साथ जुड़कर और तरक्की करेगा और व्यापारियों के सहयोग के लिए लखनऊ व्यापार मंडल सदैव सहयोग करता रहेगा।बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अग्रवाल वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र, अभिषेक खरे,उमेश शर्मा, रामशंकर राजपूत, पिंटू गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.