New Ad

10 जुलाई से मानसूनी बारिश की संभावना

0

 

 

कानपुर : उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के 14 जिलों में अगले कुछ दिनों तक हवा में नमी बढ़ने से उमस की अधिकता रहेगी। सीएसए में स्थापित मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण लू का प्रकोप कम होगा लेकिन इन हवाओं के साथ नमी में बढ़ोतरी होने के कारण अगले पांच दिनों तक उमस भरी गर्मी पड़ेगी। पिछले दो दिन में महानगर सहित पूरे मंडल में कई जगहों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया था।

बादलों की वजह से अब इसमें कमी आ रही है, लेकिन उमस बरकरार है। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले तीन दिन गर्म हवा नहीं चलेगी। उमस ज्यादा रहेगी। बताया कि पूरे क्षेत्र में बूंदाबांदी की संभावना है। धूप के साथ बदली भी बनी रहेगी। हवा की गति सामान्य से अधिक रहेगी। मानसूनी बारिश 10 जुलाई से होने की संभावना दिख रही है। इस बीच रविवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38.4 और न्यूनतम 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.