New Ad

नगर निगम सफाई कर्मियों को मास्क की जगह देगा अंगौछा

0

लखनऊ : नगर निगम सभी सफाई कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए दस हजार अंगौछा खरीदेगा। वर्तमान में चल रही मास्क की किल्लत पर नगर निगम ने यह नया विकल्प निकाला है। इनकी खरीद आज शनिवार को गांधी आश्रम व यूपी हैंडलूम से की गई।

नगर निगम ने कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए दस हजार मास्क व तीन हजार ग्लब्स का आर्डर दिया था, लेकिन मांग बढ़ने के कारण उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अब तक कई खेप में साढ़े हजार मास्क व दो हजार ग्लब्स ही उपलब्ध हो सका है। बचे मास्क व ग्लब्स आज शनिवार तक उपल्ब्ध होने की उम्मीद है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने दस हजार अंगौछा खरीदने का फैसला किया है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनील रावत ने कहा कि मास्क को एक बार ही उपयोग में लाया जा सकता है। डाॅक्टरों ने अधिकतम आठ घंटे तक इस्तेमाल के बाद उसे नष्ट करने की सलाह दी है। नगर निगम के पास मौजूदा समय में लगभग आठ हजार सफाई कर्मचारी हैं। सभी लोग हर दिन नया मास्क देना संभव नहीं है। एक मास्क का बार-बार उपयोग करना खतरनाक हो सकता है। इसीलिए अंगौछा खरीदने का फैसला लिया गया है। वायरस का आकार बड़ा होने के कारण दो-तीन परत में अंगौछा को मुंह पर बांधना सुरक्षित रहेगा। दिनभर काम के बाद शाम को उसे आसानी से धुला जा सकेगा। इससे कर्मचारी वायरस से आासनी से सुरक्षित रह सकेंगे।

फाॅगिंग के लिए नगर निगम के पास 33 मशीनें हैं। 22 मशीनें पुराने लखनऊ में लगा दी गई हैं। शेष 11 मशीनों से पूरे शहर में फागिंग हो पाना संभव नहीं हो पा रहा है। नगर आयुक्त डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांच नई मशीनों को खरीदने का फैसला लिया गया है। इसके अलवा 25 किलोग्राम की 500 बोरी ब्लीचिंग पाउडर, एक हजार कुंतल चूना, 25 किलोग्राम की 1400 बैग मैलाथियान डस्ट, दस कुंतल नारियल झाड़ू, 50 हैण्ड स्प्रे मशीन व 1500 लीटर सोडियम हाइपो क्लोराइड खरीदने को मंजूरी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.