New Ad

राजधानी में मिला नया कोरोना का संक्रमित मरीज

0

अब तक लखनऊ में मिले कोरोना पॉजिटिव के 186 मरीज

लखनऊ : राजधानी में कोरोना वायरस अब नए-नए जगहों पर पहुंचने लगा है। जिसमें चार पुरूषों में कोरोना की पुष्टि की गयी है। इनमें तीन कैन्ट स्थित तोपखाना के रहने वाले हैं। जो अलग-अलग घरों में रहते हैं। जबकि एक नया चैथा मरीज बिरहाना में मिला है। इससे बिरहाना के आस-पास दहशत मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने बिरहाना को हॉट स्पॉट करते हुए संक्रमित मरीज के घर से करीब तीन सौ वर्ग मीटर दायरे में इलाके को सील कर दिया गया है।

इसके अलावा बिरहाना में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैम्पल लेने का कार्य शुरू किया। इन चार मरीजों में पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर अब तक राजधानी में कोरोना पॉजिटिव (कोविड-19) के 186 रोगी भर्ती हुए हैं। इनमें छह मरीजों को बक्शी का तालाब स्थित राम सागर मिश्रा 100 सैया चिकित्सालय में स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गयी है। यह सभी सदर के रहने वाले हैं। इन सबको अभी 14 दिनों के लिए होम क्वारेंटीन करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिंग रोड आदर्श नगर, रिंग रोड मल्हुपुर, गुलशन बिहार, सरदारनगर आदि क्षेत्रों में संक्रमण से मुक्ति का अभियान चलाया गया। इसके लिए 45 टीमों गठित की गयी, इनमें प्रत्येक टीम में 1 स्वास्थ्य विभाग एक प्रशासन से तथा एक पुलिस विभाग के सदस्य सम्मिलित थे। टीम ने 4844 घरों का भ्रमण करते हुए 22615 जनसंख्या को आच्छादित किया गया।

इसके साथ ही सर्विलांस एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 285 लोगों का सैम्पल टीम द्वारा लिया गया, जिसे जांच के लिए केजीएमयू भेजा है। सीएमओ डाॅ. नरेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि कोरोना से ठीक होने पर गुरूवार को छह मरीजों की छुट्टी के बाद अब तक कुल 15 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है तथा एक मरीज की मौत हुई है। वर्तमान में राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना के मरीज भर्ती किये जा रहे हैं। इनमें 169 मरीजों का इलाज किया जा रहा है, 70 लोग तब्लीगी जमात के भी शामिल हैं। जिन मरीजों का उपचार चल रहा है इनमें सहारनपुर 26, असम 17, राजस्थान 10, दिल्ली 16, झारखंड 1, अंडमान 1 एवं लखनऊ 98 लोग रहने वाले हैं। इसके अलावा सभी हाॅट स्पाट केन्द्रों पर विशेष स्क्रीनिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन के मुताबिक नाका कोतवाली क्षेत्र स्थित बिरहाना में कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने के बाद उस इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोड़ा के मुताबिक सक्रमित मरीज के मिलने के बाद पुलिस की ओर से रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी गई है।

नगर निगम इलाके में बेरिकेडिंग करा रहा है। बिरहाना इलाके को सील करने के साथ ही गुरुवार को राजधानी में कुल 23 हॉट स्पॉट हो गए हैं। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीमों ने इलाके को सैनेटाइज करवाया। संक्रमित मरीज के संपर्क में कितने लोग आए हैं, इसके बारे में पुलिस की टीमें पता लगा रही हैं।

सील किए गए बिरहाना इलाके में लोगों के घर तक आवश्यक चीजों की सप्लाई की जाएगी। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने नए हॉट स्पॉट में सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इलाके में सब्जी, राशन, दवा व फल समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की सप्लाई करने के लिए कुछ कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। जिलाधिकारी ने आपातकाल में हेल्पलाइन नम्बर पर फोन कर मदद मांगने के लिए कहा है। इमरजेंसी में लोग 112 पर भी सहायता मांग सकते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.