New Ad

फोर्ब्स में नाइन को मिला स्थान,पत्रिका ने बताई उपलब्धियां   

0

कानपुर : अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स में नाइन को स्थान मिला है। जिसमे दुबई में आयोजित आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स को नाइन द्वारा स्पांसर किया गया था। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार आईपीएल में दो तिहाई से अधिक कम्पनियो ने प्रमुख आयोजक के रूप में भाग लिया और अपने उत्पाद को क्रिकेट ग्राउंड तक ले आए।

बता दे कि आईपीएल में किसी टीम को प्रायोजन करने वाली नाइन उत्तर प्रदेश की पहली कंपनी है। नाइन के को-फाउंडर शरत खेमका का कहना है कि जो डिस्ट्रीब्यूटर हमारे उत्पाद को लोकल बताकर स्टॉक करने को मना कर  रहे थे,अब वही डिस्ट्रीब्यूटर नाइन की विभिन्न वैरायटी को खरीदने के लिए उत्सुक है। कंपनी के को-फाउंडर ने बताया कि आईपीएल के माध्यम से नाइन को प्रमोट का सबसेा नया प्लेटफार्म उपलब्ध हुआ। क्योकि क्रिकेट प्रेमियों की संख्या हर देश में सबसे अधिक है तथा करीब-करीब हर देश में क्रिकेट खेला जाता है। फोर्ब्स पत्रिका ने लिखा है कि नाइन को अपने उत्पादों द्वारा महिलाओ के जीवन में बदलाव लाकर उनके चेहरे पर ख़ुशी बिखेरने का काम किया जो महिलाओ को सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.