New Ad

जनपद में अब 77 धान क्रय केन्द्र अनुमोदित

0

 

धान क्रय केन्द्र शासन के निर्देशों के अनुरूप करें कार्यवाही: डीएम

रायबरेली :  खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 के लिए किसानों से सीधे धान क्रय किये जाने और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाये जाने हेतु जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 62 धान क्रय केन्द्र का अनुमोदित किये गये थे। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार क्रय एजेन्सी पी0सी0एफ0 के 10, खाद्य विभाग 01, कर्मचारी कल्याण निगम 04 तथा राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद का 01 कुल 16 नये धान क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये है, तथा पूर्व में अनुमोदित क्रय एजेन्सी पी0सी0एफ0 का 01 धान क्रय केन्द्र सा0स0स0 दौलतपुर उड़वा को निरस्त किया गया है। जनपद में कुल धान क्रय कन्द्रो की संख्या 77 हो गई है, जो गत वर्ष खोले गये 74 धान क्रय केन्द्रों के सापेक्ष 03 अधिक हैं

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में चयनित किये गये धान क्रय केन्द्रों पर किसानों से सीधे धान को क्रय कर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य लाभ दिलाने की आवश्यक कार्यवाहियां पूरी कर इस सन्दर्भ में प्रचार-प्रसार आदि कर किसानों की सुख-सुविधाओं की व्यवस्था इलेक्ट्रानिक कांटा, नमी मापक केन्द्र आदि की व्यवस्था धान क्रय केन्द्रों पर रखे। उन्होंने कोविड-19 कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत रखते हुए समुचित कार्यवाही व किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की जाये

जनपद रायबरेली में धान क्रय केन्द्रों में खाद्य विभाग के 13, आवश्यक वस्तु निगम 08, कर्मचारी कल्याण निगम 04, यूपी एग्रो0 04, पी0सी0एफ0 42, भारतीय खाद्य निगम 02, कृषि उत्पादन मण्डी समिति 01 एवं उपभोक्ता सहकारी संघ 03 कुल 77 धान क्रय केन्द्रों की सूची अनुमोदित कर दी गई है। सभी तहसील के सभी विकास खण्डों में निर्धारित स्थानों पर धान क्रय केन्द्र संचालित किये गये है, जिसमें खाद्य विभाग के 12- रायबरेली मण्डी, अमांवा, हरचन्दपुर, सतांव, महराजगंज उप मण्डी, शिवगढ़, बछरावां, लालगंज मण्डी, ऊँचाहार, डलमऊ, सलोन मण्डी, डीह, छतोह है आवश्यक वस्तु निगम 08 अमावां, हरचन्दपुर, सतांव, महराजगंज उप मण्डी, शिवगढ़, डलमऊ, सलोन मण्डी, छतोह धान क्रय केन्द्र अनुमोदिय किये गये है

इसी प्रकार कर्मचारी कल्याण निगम 04- भांव, बुकांवा टीसाखानपुर, रोहनिया, टेकारी सहन है, यूपी एग्रो0 के 04- हरचन्दपुर, मूंगताल महराजगंज, शिवगढ़, व सलोन, पी0सी0एफ0 के 33- सा0स0स0 रतन्सीपुर, खुरैहटी गोंदवारा, उत्तरपारा, दुसौती, लोधवामऊ, रसेहता, चन्दापुर, कोन्सा, मनेहरू, कसरावां, कलुईखेड़ा, मल्केगांव, भीतरगांव, ऊँचाहार, रामसाण्डा, भीख सिद्धौर, घुरवारा, राधाबालमपुर, सांई, धरई, पारी, टेकारी दांदू, नसीराबाद, छतोह, बारा नं0 1, बेवल, डी0सी0डी0एफ0 रायबरेली एट लोधवारी, रहवां अचलेहश्वर, दूल्हारायगढ़ी, खजूरगांव, अमावां डिलौली, पीसीएफ गढ़ी, गंगागंज एट शोरा, महाराजागंज, बन्नावां, रानीखेड़ा, बन्नामऊ, ऊँचाहार, पटेरवा, डलमऊ, मधवापुर अनुमोदित है, भारतीय खाद्य निगम के 02- रायबरेली मण्डी एवं पहरेमऊ कृषि उत्पादन मण्डी समिति 01- रायबरेली मण्डी तथा उभोगता सहकारी संघ 03- क्रय विक्रय सहकारी समिति लि0 मण्डी, यू0पी0एस0एस0 कचैदा, यू0पी0एस0एस0 मिश्र का पुरवा धान क्रय केन्द्र हेतु स्थापित किये गये है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.