दीपावली पर एसपी सिटी राजेश कुमार ने परखी सुरक्षा व्यवस्था- पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सहारनपुर : पुलिस कप्तान आकाश तोमर के कुशल मार्गदर्शन में दीपावली, गोवर्धन पूजा आदि के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहें इसके मद्देनजर एसपी सिटी राजेश कुमार ने थाना नगर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया सहित पुलिस बल के साथ बुधवार की देर शाम को सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र मे पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा एवं व्यापारियों से वार्ता कर जानी उनकी सकुशलता पूछी, एसपी सिटी राजेश कुमार ने नगर क्षेत्र में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर उमेश रोरिया मय समुचित पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त किया, एसपी सिटी ने शहर क्षेत्र के मुख्य बाजारो/स्थानो पर भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तथा गस्त के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु लगायी गयी ड्यूटियों को चेक करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, इस दौरान श्री राजेश कुमार ने दुकानदारों व व्यापारियों से वार्ता कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा त्यौहारो को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गयी।