New Ad

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती

0

सोनभद्र: ब्यूरो-। रविवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संविधान सभा के सदस्य पूर्व रेल मंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती मनाएंगे सर्वप्रथम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव कुमार त्रिपाठी में पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण किया

और पुष्पांजलि अर्पित की सभी पदाधिकारीयो ने चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित की । पुष्पांजलि के बाद आयोजित गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी में पंडित कमलापति त्रिपाठी के जीवन परिचय के बारे में बताते हुए कहा पंडित कमलापति त्रिपाठी जी के पूर्वज देवरिया जिले के पिंडी ग्राम से आकर बनारस में बस गए थे

जिस कारण से उन्हें अंग्रेजों ने पंडि तिवारी के नाम से पुकारना शुरू किया पंडित कमलापति त्रिपाठी सर्वप्रथम 1937 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने फिर 1946 1952 1957 1962 1967 1969 में विधानसभा के सदस्य बने दरमियां कुछ ना मंत्री सिंचाई मंत्री गृह मंत्री वित्त मंत्री उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश 4 अप्रैल 1971 से 12 जून 1973 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया वे केन्द्रीय रेल मंत्री के रूप में कई बार रेल बजट भी पेश किया और देश में कई रेलवे स्टेशनों का निर्माण करवाया एवं कई नई ट्रेनों का संचालन काराया उन्होंने 1921 के असहयोग आंदोलन एवं सविनय अवज्ञा आंदोलन, 1942 के आंदोलन में मुंबई गए

जहां उनको गिरफ्तार करके 3 साल के लिए जेल भेज दिया गया । कई पदों पर रहते हुए पंडित कमलापति त्रिपाठी जी देश के साथ-साथ पूर्वांचल के विकास में अपना अहम योगदान दिया उन्हें पूर्वांचल के विकास पुरुष के नाम से भी जाना जाता है l महान पुरुष के जन्मदिन के अवसर पर हम सभी कांग्रेस जन अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं  l विचार व्यक्त करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इंजीनियर जितेंद्र पासवान महासचिव श्री राजबली पांडे चोपन नगर अध्यक्ष शेखर शरण सिंह जिला महासचिव बृजेश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष निगम मिश्रा, ओबरा के पूर्व नगर अध्यक्ष जयशंकर भारद्वाज, विचार विभाग के जिला अध्यक्ष वशिष्ठ चौबे अपने अपने विचार पंडित जी के जीवन परिचय पर रखेंर

l इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष श्रीमती बेबी सिंह, दयाशंकर पांडे, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा, शहर उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौबे घोरावल ब्लाक अध्यक्ष लल्लूराम पांडे, ओबरा विधानसभा प्रभारी श्री नागेश मनी पाठक, कैलाश सिंह गौड़, बंशीधर देव पांडे अजीत बियार, शहीत कई पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.