New Ad

कानपुर एनकाउंटर पर प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला, यूपी में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण, शहीद सीओ के पत्र पर उठाए सवाल

0

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यूपी में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण है। कानून व्यवस्था उनके सामने नतमस्तक है। कीमत हमारे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी व जवान चुका रहे हैं।

उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करके कहा है कि देश में हत्याओं के आंकड़ें देखें तो यूपी पिछले 3 सालों से लगातार टॉप पर रहा है। हर दिन औसतन 12 हत्या के मामले आते हैं। 2016-2018 के बीच में बच्चों पर होने वाले अपराध यूपी में 24 प्रतिशत बढ़ गए।

आज उसका नतीजा है कि यूपी में अपराधी बेलगाम हैं। उनको सत्ता का संरक्षण है। कानून व्यवस्था उनके सामने नतमस्तक है।


कीमत हमारे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी व जवान चुका रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा है कि प्रदेश के गृह विभाग और सीएम ने इन आंकड़ों पर पर्दा डालने के अलावा किया ही क्या है? आज उसका नतीजा है कि यूपी में अपराधी बेलगाम हैं। उनको सत्ता का संरक्षण है।

प्रियंका ने कहा कि कानपुर कांड में शहीद हुए पुलिस अधिकारी देवेन्द्र मिश्र का वरिष्ठ अधिकारियों को मार्च में लिखा गया पत्र इस नृशंस वारदात का अलार्म था। आज कई खबरें आ रही हैं कि वो पत्र गायब है। ये सारे तथ्य यूपी के गृह विभाग की कार्यशैली पर एक गंभीर प्रश्न उठाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.