New Ad

अक्टूबर, 2023 में रू 2290.26 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह अक्टूबर, 2022 में प्राप्ति रू 2044.69 करोड़ थी

0

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के अक्टूबर माह में कुल रू 15041.46 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है जबकि वर्ष 2022-23 के अक्टूबर माह में रू 13911.84 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार अक्टूबर 2022 के सापेक्ष अक्टूबर 2023 में प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदो में रू 1129.62 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।

वित्त मंत्री ने बताया कि कर राजस्व के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह अक्टूबर, 2023 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू 145355.12 करोड़ के सापेक्ष रू 104397.42 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो माह अक्टूबर, 2023 तक निर्धारित लक्ष्य का 71.8 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व के अंतर्गत माह अक्टूबर 2023 तक रू 5454.43 करोड़ की प्राप्ति हुयी है।

 

वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर राजस्व वाले मद जीएसटी एवं वैट में माह अक्टूबर, 2023 में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू 11888.14 करोड़ के सापेक्ष रू 8557.21 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 72.0 प्रतिशत है। इस प्रकार जीएसटी एवं वैट के अंतर्गत अक्टूबर, 2022 की तुलना में अक्टूबर, 2023 में रू 467.64 करोड़ अधिक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2023 में कुल रू 6266.95 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है जबकि गत वर्ष अक्टूबर, 2022 के माह में प्राप्ति रू 6044.88 करोड़ थी। वैट के अन्तर्गत माह Lucknow: अक्टूबर, 2023 में रू 2290.26 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह अक्टूबर, 2022 में प्राप्ति रू 2044.69 करोड़ थी।

सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आबकारी मद के अंतर्गत माह अक्टूबर, 2023 में निर्धारित लक्ष्य रू 4800 करोड़ के सापेक्ष रू 3326.16 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो 69.3 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2023 की राजस्व प्राप्ति रू 2026.28 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह अक्टूबर, 2022 में प्राप्ति रू 1714.41 करोड़ थी।

 

वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि परिवहन के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2023 की राजस्व प्राप्ति रू 856.28 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह अक्टूबर, 2022 में प्राप्ति रू 884.14 करोड़ थी। उन्होंने बताया कि कर राजस्व के अंतर्गत माह अक्टूबर, 2023 में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू 21535.45 करोड़ के सापेक्ष रू 15358.34 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 71.3 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह अक्टूबर, 2023 में प्राप्ति रू 275.53 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह अक्टूबर, 2022 में प्राप्ति रू 172.46 करोड़ थी।

 

वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह अक्टूबर, 2023 तक के राजस्व प्राप्तियों के सम्बन्ध मे बताते हुए कहा कि जीएसटी के अंतर्गत माह अक्टूबर, 2023 तक रू 61826.01 करोड़ राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य के सापेक्ष रू 41552.16 करोड़ एवं वैट के अंतर्गत रू 22507.35 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष रू 16211.94 करोड़ की प्राप्ति हुई है।

आबकारी मद के अंतर्गत माह अक्टूबर, 2023 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू 30600 करोड़ के सापेक्ष रू 23552.71 करोड़ प्राप्त हुए हैं, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 के अक्टूबर माह तक निर्धारित लक्ष्य का 77 प्रतिशत है। स्टांप तथा निबंधन के अंतर्गत प्राप्ति निर्धारित लक्ष्य 19056.40 करोड़ के सापेक्ष रू 15438.56 करोड़ है, जो निर्धारित लक्ष्य का 81 प्रतिशत है।

इसीप्रकार परिवहन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य रू 7079.57 करोड़ के सापेक्ष रू 5594.82 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 79 प्रतिशत है । उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भूतत्व एवं खनिकर्म के अंतर्गत माह अक्टूबर 2023 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू 2500 करोड़ के सापेक्ष 1976.61 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो 79.1 प्रतिशत है

Leave A Reply

Your email address will not be published.