New Ad

उ.प्र.सरकार के तीन मंत्रियों द्वारा जिले में एक साथ की गई विकास कार्यों व बाढ़ राहत व्यवस्था की समीक्षा बैठक

0
उरई (जालौन)। मंत्री समूह, मंत्री मत्स्य विभाग डॉ श्री संजय कुमार निषाद, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग श्री जे.पी.एस. राठौर व राज्यमंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग श्री सोमेंद्र तोमर उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में विकास कार्यों व बाढ़ राहत व्यवस्था की समीक्षा बैठक रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन में की गई। सर्वप्रथम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कराई गई व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बाढ़ से जनहानि, पशु हानि, मकान और फसलो के नुकसान पर चर्चा की।बाढ़ की स्थिति के बाद जिन खेतों , घरों में पानी घुसा, फसलें को नुकसान तथा कच्चे घरों और सामान का नुकसान हुआ है सर्वे कर बाढ़ प्रभावित लोगों को जल्द राहत पहुचाई जाए। उन्होंने भोजन, पेयजल, डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के बाद शासन प्रशासन द्वारा तेजी से राहत और बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए प्रभावितों तक मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दवाइयां उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आप स्वयं और डॉक्टरों की टीम ऐसे गांव में कैम्प लगाकर उपचार कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्प, बिच्छू आदि दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने माननीय मंत्री समूह को अवगत कराते हुए कहा कि यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण जनपद में बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई। शासन प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से राहत और बचाव कार्य किए गए। उन्होंने अवगत कराया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर स्वयं मेरे द्वारा भी निरीक्षण कर जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन किट, बाढ़ राहत सामग्री, डिग्निटी किट, लंच पैकेट आदि वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों से सूचना मिलते ही मोटर बोट से पहुंचे कर गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव कराया। माननीय मंत्री मंडल समूह ने विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को हर पात्र लाभार्थियों को निस्वार्थ योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पंक्ति में बैठे अंतिम व्यक्ति को समस्त योजनाओं का लाभ मिले इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। माननीय मंत्री समूह द्वारा विभिन्न विभागों की बारी बारी से विभिन्न विभागों में चल रही परियोजनाओं एवं उनकी प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जितने भी जनपद में गौ आश्रय स्थल बने हैं वहां पर सारी मूलभूत आवश्यकताएं पूरी रहे साथ ही हर गौ आश्रय स्थलों पर छायादार वृक्ष, पानी, हरा चारा की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा में निर्देश दिया कि सभी किसानों की ईकेवाईसी व भूलेख सत्यापन का कार्य जल्द पूरा किया जाए। खाद और बीज की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित रहे। बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि ओवर विलिंग की समस्या को तत्काल संज्ञान में लेकर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी जनसामान्य का फोन रिसीव नहीं करते हैं यह संज्ञान में आया है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं आम आदमी को अनावश्यक परेशान न किया जाए जन सामान्य की शिकायतों को प्राथमिकता से सुने और उसका निस्तारण करें ऐसा न करने वाले अधिकारियों पर कठोरतम कार्यवाही भी की जाएगी यह सुनिश्चित रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में लक्ष्य के अनुरूप कार्य किया जाए। पूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली व उज्ज्वला योजना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा की गई। पंचायती राज विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त पंचायत घरों का निर्माण पूर्ण कर क्रियाशील किया जाए पीएम निधि योजना में लक्ष्य के अनुरूप जनपद की मलिन बस्तियों में सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूलों में किताबों का वितरण छात्रवृत्ति, गुणवत्ता परक शिक्षा सुनिश्चित हो। उन्होंने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार कराने तथा अधिक से अधिक व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केम्प एवं गोष्ठी का आयोजन कर तथा मत्स्य पालकों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसान खेती के साथ साथ मत्स्य पालन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी आपस मे समन्यवय स्थापित कर जन कल्याणकारी योजनाओं का पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुचाई जाए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्यों में जे सी बी मशीनों का प्रयोग न हो यह सुनिश्चित रहे लोगों को अधिक से अधिक रोजगार दिया जाए इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, प्रतिनिधि जल शक्ति मंत्री अरविंद चौहान,प्रतिनिधि माननीय सांसद राज्य मंत्री भारत सरकार रविकांत द्विवेदी, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रामेन्द्र सिंह सेंगर, जिला अध्यक्ष अपना दल अनिल अटरिया, अध्यक्ष नगर पालिका अनिल बहुगुणा,जिलाधिकारी चाँदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र देव शर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी कालपी अंकुर कौशिक, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी आदि संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.