New Ad

Saharanpur News

0

कंटेनमेंट जोन और धार्मिक स्थलों को किया सैनेटाइज

सहारनपुर : नगर निगम द्वारा लाॅक डाउन के दूसरे दिन रविवार को महानगर में कंटेनमेंट व आंशिक कंटेनमेंट जोन और धार्मिक स्थलों को सैनेटाइज कराया गया। सभी वार्डाे में प्रमुख मार्गो से लेकर संकरी गलियों तक सफाई कर चूना व मेलाथियान का छिड़काव किया गया। वार्डो के अलावा सरकारी कार्यालयों, इमारतों व प्रमुख बाजारों तथा चैराहों तिराहों पर भी सैनेटाइजेशन किया गया। रोस्टर के अनुसार वार्डो में फागिंग अभियान भी चलाया गया। कोरोना को शहर से बाहर और मच्छरों पर प्रहार अभियान के तहत लाॅक डाउन के दूसरे दिन रविवार को नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर निगम द्वारा महानगर के सभी वार्डो में विशेष सफाई अभियान के अलावा शहर के घंटाघर, भगतसिंह मार्ग, नेहरु मार्केट, शहीद गंज, चैक फव्वारा, मोरगंज, भगतसिंह चैक, बोमनजी रोड, पुल जोगियान, बेहट रोड,चिलकाना रोड,मण्डी समिति रोड आदि पर सैनेटाइजेशन कराया गया।

मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि इस दौरान  हनुमान मंदिर घंटाघर,  नारायण मंदिर गिल काॅलोनी, हरि मंदिर आवास विकास,  शिव मंदिर नवीन नगर, बागेश्वर मंदिर व श्री साई मंदिर बेहट रोड,  बाला जी धाम बेहट रोड,  भूतेश्वर मंदिर धोबीघाट व विष्णु मंदिर को सैनेटाइज कराया गया। इनके अतिरिक्त श्रीगुरुसिंह सभा गुरुद्वारा, नुमाइश कैंप गुरुद्वारा,  भाटडों का  मौहल्ला स्थित गुरुद्वारा व नवीन नगर गुरुद्वारा, चर्च कम्पाउंड व मिशन कम्पाउंड स्थित दोनों चर्च और नौगजा पीर, मदरसा मजाहिर उलूम व जामा मस्जिद चैक फव्वारा को भी सैनेटाइज किया गया।

इसके अतिरिक्त कंटेनमेंट व आंशिक कंटेनमेंट जोन के वार्ड 02 पिंजौरा बादशाहपुर, वार्ड 03 के औजपुरा, वार्ड 06 वर्धमान काॅलोनी, वार्ड 08 दरा कोटतला, वार्ड 12 खलासी लाईन उत्तरी, वार्ड 13 चकहरेटी, वार्ड 14 शारदानगर उत्तरी,वार्ड 16 नवीन नगर, वार्ड 17 गढ़ी मलूक, वार्ड 18 लेबर काॅलोनी, वार्ड 19 गोपाल नगर, वार्ड 20 जनकपुरी, वार्ड 21 हिम्मतनगर, वार्ड 28 खानआलमपुरा-तकिया, वार्ड 29 बेरीबाग, वार्ड 30 मदनपुरी, वार्ड 33 हसनपुर कदीम, वार्ड 34 इलाहीपुरा, वार्ड 37 गिल काॅलोनी, वार्ड 38 न्यू माधोनगर, वार्ड 40 गुरुद्वारा रोड, वार्ड 41 शारदानगर दक्षिण, वार्ड 48 आवास विकास, वार्ड 50 हकीकत नगर, वार्ड 55 चंद्रनगर व वार्ड 62 याहियाशाह के अतिरिक्त शमशानों व कब्रिस्तानों को भी सैनेटाइज किया गया।

जबकि रोस्टर के मुताबिक वार्ड 15 रेलवे क्वाटर्स, वार्ड 16 नवीन नगर, वार्ड 17 गढ़ी मलूक, वार्ड 18 लेबर काॅलोनी, वार्ड 19 गोपाल नगर, वार्ड 20 जनकपुरी, वार्ड 21 हिम्मतनगर, वार्ड 22 म्युनिसपिल काॅलोनी, वार्ड 23 किशनपुरा के अलावा सभी सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर फाॅगिंग अभियान चलाया गया।

मजलूमों ग़रीबो व असहाय लोगों की मदद के लिये बनी है संस्था: विशाल कश्यप

 

सहारनपुर : ज़िलें में यह कहना आश्चर्य चकित होगा कि कोई भी संस्था बनने से पहले या बनने के बाद कितने समय में अपनी सेवा जनता के बीच पहुँचकर करती है, कुछ ही लोग होंगे जिन्होनें कुछ बनते ही मानव सेवा की हो, लेकिन जनपद सहारनपुर में एक ऐसी संस्था सामने आयी है जिसके बारे में आप भी सुनेंगे या पढ़ेंगे तो आश्चर्य चकित होना लाज़मी है, जी हां  हम बात कर रहें माँ भवानी सेवा संस्था की, संस्था का प्रमाण पत्र मिलते ही संस्था के सचिव विशाल कश्यप ने पदाधिकारियों के साथ माता शाकुम्भरी पहुँचकर भूखे जानवरों व भूखें लोगो को फल व भोजन वितरित किया था, उसी क्रम में माँ भवानी सेवा संस्था निरंतर ज़रूरत मंद लोगो की सेवा कर रही है,

इस योगदान में हक़ीक़त नगर निवासी सुखीजा परिवार का अहम योगदान रहा है, शहर की जानीमानी माँ भवानी सेवा संस्था भूतेश्वर मंदिर रोड़ द्वारा यहाँ सरदार कॉलोनी स्थित शिव धाम महादेव मंदिर प्रांगण में मंदिर के पुजारियों के द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण कर हवन यज्ञ-पूजन किया गया, वहीं माँ भावनी से कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की कामना की गई, देश की सुख शान्ति सम्रद्धि के लिये प्रार्थना की गयी, संस्था के पदाधिकारियों द्वारा हवन यज्ञ के बाद हलवा चने से बना प्रसाद सब को वितरित किया गया, साथ ही प्रसाद को कुष्ठ आश्रम सहित सड़क पर राहगीर घूम रहे लोगों को भी वितरित किया गया, मंदिर में अध्यक्षता करते हुए विशाल कश्यप ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा विगत एक सप्ताह से लगातार शहर में जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है, पर कोरोना वैश्विक महामारी को देखते हुए संस्था परिवार के द्वारा बड़ा कार्यक्रम नही किया गया है,

साधारण तरीके से माँ भावनी का हवन यज्ञ- पूजन किया गया, संस्था सभी से अपील करती है कि इस महामारी की लड़ाई में सरकार के द्वारा जारी किए गए एडवाइजरी को इमानदारी पूर्वक पालन करें, माँ भवानी सेवा संस्था के द्वारा हवन पूजन में अपनी माँ के लिये चांद पर प्लाट खरीदने वाले सुखीजा परिवार ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है, इस दौरान संस्था के सभी पदाधिकारियों में प्रवीण कुमार, विजय सैनी, विशाल कश्यप, हर्ष गांधी, रितेशक, आशु सैनी, आशुतोष वर्मा, अभिनव वर्मा, प्रेम पाल सैनी,सागर कपिल, कमल कुमार, निखिल सेनी दीपक बब्बर, मोनी कश्यप सहित अन्य परिवार के लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.