New Ad

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोक जागरण अभियान के अंतर्गत देश बचाओ देश बनाओ अभियान के तहत निकाली साइकिल यात्रा

0

रायबरेली: बछरावां ,आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोक जागरण अभियान के अंतर्गत देश बचाओ देश बनाओ अभियान के तहत साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस साइकिल यात्रा का नेतृत्व अभिषेक यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी ने किया। साइकिल यात्रा 9 अगस्त 2023 से 10 जनपदों में भ्रमण करने के बाद रायबरेली जनपद में पहुंची।

इसकी शुरुआत प्रयागराज से की गई थी लगातार चलते हुए यह यात्रा बछरावां में सुबह 10:00 बजे से जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, बछरावां विधायक श्यामसुंदर भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रमोद चौधरी, शैलेंद्र यादव, राजू यादव, विजेंद्र चौधरी, देशराज यादव, आफताब आलम, शकील कुरेशी सहित सैकड़ों लोगों ने साइकिल यात्रा मे भाग लिया।इस साइकिल यात्रा का स्वागत थुलेण्डी चौराहा, हरदोई चौराहा और राघोपुर गांव के आसपास समाजवादी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार साइकिल यात्रा सरेनी विधानसभा और हरचंदपुर विधानसभा से होकर बछरावां के बालाजी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम हुआ था। जिसकी आज पुनः शुरुआत बछरावां विधानसभा में हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.