New Ad

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

0 194
Audio Player

दिल्ली : एक बार राफेल और राफेल सौदा फिर से विवादों में है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज झूठ और भ्रम की पर्यायवाची बन चुकी है। संबित पात्रा ने कहा कि आज फिर राफेल को लेकर कांग्रेस ने झूठ बोला है और भ्रम फैलाने की कोशिश की है।

उन्होंने आगे कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने जो भ्रम फैलाने की कोशिश की थी, वो भी उनके काम नहीं आई थी और जनता की अदालत में भी मोदी जी की बहुत बड़ी जीत हुई और हमारी सरकार बनी। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने राफेल की कीमत को लेकर बार-बार अपने बयान बदले हैं। संबित पात्रा ने कहा कि फ्रांस में एक एनजीओ ने राफेल को लेकर शिकायत की है और उसके लिए वहां एक मजिस्ट्रेट अपॉइंट किया गया है। लेकिन इस पूरे प्रकरण को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस जिस प्रकार से राजनीति आरंभ कर रहे हैं, यह दुःखद है। उन्होंने आगे कहा कि जहां तक जांच की बात है तो भारत के सर्वोच्च न्यायालय और सीएजी ने राफेल को लेकर अपनी रिपोर्ट को जनता के बीच रखा है। हिंदुस्तान की जनता ने इन दोनों रिपोर्ट को देखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.