New Ad

मोहनलालगंज में टिड्डियों का झुंड दिखने से किसानों में मचा हड़कंप

0

कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कीटनाशक का कराया छिड़काव

लखनऊ : राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में रविवार को टिड्डियों के हमले की खबर से हड़कंप मच गया। यहां के दहीहरगांव के मजरा टिकरन खेड़ा में एक घर के नजदीक टिड्डियों का झुंड दिखा। ग्रामीणों ने टिड्डी दिखने की सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने टिड्डियों की जांच कर बताया कि यह स्थानीय टिड्डियां हैं। रेगिस्तानी टिड्डियां नहीं हैं।

हालांकि ये भी फसलों को उतना ही नुकसान पहुंचाती हैं जितना रेगिस्तानी टिड्डियां पहुंचाती हैं। अधिकारियों ने टिड्डियों को नष्ट करने के लिए उन पर कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। जिसके बाद आस-पास के किसानों ने भी राहत की सांस ली।

बता दें कि इन दिनों भारत के कई राज्यों पर टिड्डियों का खतरा मंडरा रहा है। उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में हाल ही में टिड्डियों के झुंड देखे गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सतर्क रहने और तैयारियां पुख्ता रखने का निर्देश दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.