New Ad

शिव आव्हान लोक कल्याण अनुष्ठान का आयोजन अप्रैल १८ को ऋषिकेश में किया जायेगा

0

लखनऊ : योगी प्रियव्रत अनिमेष जी ने महा कुम्भ २०२१ के शुभ अवसर पर शिव आव्हान लोक कल्याण अनुष्ठान का आयोजन नियोजित किया है। इस अनुष्ठान का आयोजन अप्रैल १८ को ऋषिकेश में किया जायेगा।योगी प्रियव्रत अनिमेश जी ने आज प्रेस वार्ता मे अनुष्ठान का आयोजन करने के कारण बताया। योगी प्रियव्रत अनिमेश जी कहते हैं कुम्भ २०२१ के शुभ अवसर पर सूर्य, चन्द्रमा और बृहस्पति, जो कि इंसान के बुद्धि, मन और अध्यात्म के सूचक है, एक साथ आते हैं। कुम्भ का शुभ समय धार्मिक स्नान और शिव के आह्वान का समय है। इसमें व्यक्ति अपने मन में प्राण प्रतिष्ठा कर सकता है।

शिव आव्हान लोक कल्याण अनुष्ठान का आयोजन योगी प्रियव्रत अनिमेष जी के दिशा निर्देशों पर किया जायेगा। वर्तमान मुश्किल समय में मानव कल्याण के लिए योगी प्रियव्रत अनिमेष जी ने गहरी साधना की है। इस साधना की समाप्ति पर, योगी जी ने शिव आव्हान लोक कल्याण अनुष्ठान का आयोजन नियोजित किया है योगी प्रियव्रत अनिमेष जी कहते हैं विश्व अभी एक आपदायिक समय से गुजर रहा है। ऐसे में उपचार के साथ साथ मानवों के अंदर दृढ़ता और सहनशीलता और मुश्किलों से जूझने की क्षमता बढ़ने की आवश्यकता है। इसी सोच के तहत उन्होंने साधना और शिव आह्वान का आयोजन किया है जिससे ऊर्जाएं इस प्रकार की संचारित होंगी जो प्रकृति और मनुष्यों के बीच में तालमेल बिठाएंगी

गणमान्य यजमान इस शुभ पूजा में सम्मलित होंगे और ऊर्जा का समन्वय पूजा के माध्यम से करवाएंगे। इस समूह में जाने माने उद्योगपति, नौकरशाह, न्यायपालिका के लोग, धार्मिक लोग और सामान्य जन सम्मलित होंगे योगी प्रियव्रत अनिमेष जी एक समकालीन गुरु हैं। वो मानवीय कार्यों में भी काफी रूचि लेते हैं। उन्होंने शैवी सम्प्रदाय को उज्जैन के श्रद्धेय गुरु ब्रह्मलीन देव नारायण पुरी जी के दिशा निर्देश पर अपनाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.