New Ad

सपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन

0

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का शुकवार को निधन हो गया। 79 वर्षीय बेनी प्रसाद वर्मा काफी दिनों से अस्वस्थ थे। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वर्तमान समय में वह सपा से राज्यसभा सांसद थे। उनके निधन की खबर पहुंचते ही बाराबंकी जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी। कभी भारतीय राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले वाले बेनी प्रसाद वर्मा उत्तर प्रदेश के कुर्मी समाज के सर्वमान्य नेता माने जाते थे। यूपीए-2 सरकार में बेनी प्रसाद वर्मा इस्पात मंत्री थी।

बेनी प्रसाद वर्मा का जन्म 11 फरवरी 1941 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के सिरौली में हुआ था। पिता का नाम मोहनलाल वर्मा और माता रामकली वर्मा था। बेनी का विवाह 1956 में मालती देवी से हुआ। उनके 3 बेटे और 2 बेटियां हैं. शुरुआती पढ़ाई बेनी की बाराबंकी से ही हुई इसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के बाद वह सीधे राजनीति में आ गए। लंबे समय तक उत्तरप्रदेश राज्य में पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट मंत्री के रूप में कार्य करते रहे। पहली बार 1992 में उत्तरप्रदेश के कैसरगंज से लोकसभा का चुनाव जीतकर कैबिनेट मंत्री बने।

सपा में रहते हुए ही ली अंतिम सांस

बेनी प्रसाद वर्मा कई साल तक यूपी की सपा सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे। देवेगौड़ा सरकार के दौरान उन्होंने वर्ष 1996 से 1998 तक केंद्र में संचार मंत्री का पद संभाला। 1998, 1999, 2004 और 2009 में गोंडा से सांसद चुने गए, जबकि यूपीए सरकार के दौरान 12 जुलाई, 2011 को इस्पात मंत्री भी बनाए गए। पिछले लोकसभा चुनाव में हारने के बाद बेनी वर्मा हाशिए पर थे। वर्ष 2007 के यूपी विधान सभा चुनाव में बेनी अपने बेटे के लिए टिकट चाहते थे। लेकिन ऐसा न होने पर नाराज बेनी प्रसाद वर्मा 2008 में कांग्रेस में चले गए। वर्ष 2016 में एक बार फिर बेनी प्रसाद वर्मा सपा में लौट आए

Leave A Reply

Your email address will not be published.