New Ad

विवादित पोस्टर लगाने वाला सपा कार्यकर्ता हुआ गिरफ्तार

0

लखनऊ : में दारुलशफा के पास विवादित पोस्टर लगाने वाले सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव विकास यादव को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि विकास यादव आगरा के सिकंदरा का रहने वाला है। उसे नगर निगम झण्डी वाला पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है

26 अगस्त को दारुलशफा के बाहर विवादित पोस्ट लगाये गये थे। जिनमें सरकार विरोधी बातें लिखी गईं थीं साथ ही सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नियत से आरोप लगाये गये थे। इन पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री को एक समुदाय का हितैषी बताया गया था।

एसीपी ने बताया कि पोस्टर में विकास यादव प्रदेश सचिव छात्र सभा की फोटो लगी हुई थी। इस बात की जानकारी होने पर पुलिस ने पोस्टर हटवा दिये थे। साथ ही दरोगा कृष्णकांत की शिकायत पर विकास यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश पुलिस कर रही थी।

आगरा में छपे थे पोस्टर

इंस्पेक्टर अंजनी पाण्डेय ने बताया कि विकास यादव ने विवादित पोस्टर आगरा में छपवाये थे। उन्होंने बताया कि पोस्टर छापने वाले मुद्रक को भी आरोपी बनाया गया है।

विकास ने मुद्रक का नाम और उसके पते के बारे में जानकारी दी है। जिसके आधार पर आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है इंस्पेक्टर ने बताया कि विकास के कहने पर दारुलशफा के बाहर पोस्ट चस्पा करने वाले युवकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.