New Ad

मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल का खाका तैयार

0

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नई कैबिनेट का खाका तैयार हो गया है। मोदी सरकार की नई कैबिनेट में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों को शामिल करने की संभावना है। इसमें 18 पूर्व राज्य मंत्री और 39 पूर्व विधायकों को शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने अपनी नई टीम में 23 ऐसे सांसदों को चुना है जिन्होंने तीन बार या उससे अधिक चुनाव जीता है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आज शाम करीब 43 मंत्री शपथ लेंगे। कैबिनेट में 11 महिलाओं को भी मौका दिया जाएगा। इसके साथ-साथ कैबिनेट में 13 वकील, छह डॉक्टर, पांच इंजीनियर होंगे। सूत्रों के मुताबिक मोदी की नई टीम का जो खाका तैयार हुआ है उसमें वरिष्ठता, अनुभव, पेशा के साथ-साथ कर्तव्यनिष्ठा को भी प्राथमिकता दी जा रही है। कैबिनेट की औसत आयु करीब 58 साल की होगी। 14 मंत्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 से नीचे है।  बताया जा रहा है कि मोदी की नई कैबिनेट में 13 वकील, छह डॉक्टर, पांच इंजीनियर, सात पूर्व प्रशासनिक अधिकारी होंगे। नई कैबिनेट में 46 मंत्री ऐसे हैं जिनके पास पहले की केंद्र सरकार में रहकर काम करने का अनुभव हासिल है।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के कैबिनेट विस्तार में जाति और धर्म के समीकरण को भी ध्यान में रखा गया है। सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट में पांच अल्पसंख्यक मंत्री होंगे। जिसमें एक मुस्लिम, एक सिख, एक ईसाई और दो बौद्ध धर्म को मानने वाले हो सकते हैं। वहीं 27 मंत्री ओबीसी से हो सकते हैं जिन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। आठ अनुसूचित जनजाति से संबंधित मंत्री बनाए जाएंगे जिन्हें कैबिनेट रैंक दिया मिलने की संभावना है। 12 मंत्री अनुसूचित जाति से हो सकते हैं जिनमें से दो को कैबिनेट रैंक मिल सकता है।

नाम                             राज्य     

भूपेंद्र यादव,                   राजस्थान

ज्योतिरादित्य सिंधिया         मध्य प्रदेश

नारायण राणे                     महाराष्ट्र

सर्वानंद सोनोवाल,              असम

सुनीत दुग्गल                     हरियाणा

मीनाक्षी लेखी                    दिल्ली

अजय भट्ट                       उत्तराखंड

शोभा करंदलाजे                 कर्नाटक

प्रीतम मुंडे                        महाराष्ट्र

अजय मिश्रा                       उत्तर प्रदेश

अनुप्रिया पटेल                     उत्तर प्रदेश

विनोद सोनकर                    उत्तर प्रदेश

शांतनु ठाकुर                      पश्चिम बंगाल

आरसीपी सिंह                     बिहार

पशुपति पारस                     बिहार

कपिल पाटिल                     महाराष्ट्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.