New Ad

कोट-पैंट न मिलने पर भड़का दूल्हा, हुई भीषण लड़ाई

0

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में अजब मामला सामने आया है। सिरौली कस्बे में निकाह से पहले बवाल हो गया। बताया गया है कि दहेज में मोटरसाइकिल, कूलर, वॉशिंग मशीन के साथ कोट-पैंट न मिलने पर दूल्हा भड़क गया। घरातियों और बरातियों में मारपीट हो गई। इसके बाद दूल्हा बरात वापस लेकर चला गया। लड़की पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है। बरातियों ने इस बारे में दूल्हे को बताया। इस पर वह दहेज में कोट पैंट समेत मोटरसाइकिल, कूलर, वॉशिंग मशीन की मांग करने लगा। लड़की पक्ष के मुताबिक निकाह तय करते वक्त दहेज में ये सामान देने बात नहीं हुई थी और न ही बिचौलिये ने इस बारे में उन्हें बताया। इसके बाद दहेज को लेकर दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए और मारपीट हो गई।

दुल्हन की मां ने आरोप लगाया कि दूल्हे ने दहेज की मांग को लेकर बवाल किया। उसने बरातियों संग मिलकर लड़की पक्ष की महिलाओं से मारपीट की। दूल्हे ने तमंचा निकाल लिया। मारपीट के बाद वह बरात वापस लेकर चला गया। लड़की पक्ष ने मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।

लड़की पक्ष ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उधर, दूल्हा पक्ष ने लड़की पक्ष के आरोपों को गलत बताया। उसके मुताबिक लड़की पक्ष ने बिचौलिये के साथ मारपीट की थी। इसी बात पर विवाद हुआ था। दहेज मांगने का आरोप गलत है। इधर, बिन दुल्हन के लौटी बरात का मामला मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.